अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चकराता में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, चालक को आई झपकी और वाहन जा गिरा खाई में; मौके पर मौत

On: June 10, 2025 5:38 PM
Follow Us:

चकराता के पास मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में बोलेरो वाहन खाई में गिर गया, जिससे वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब चालक मरीज को अस्पताल पहुंचाकर वापस लौट रहा था और अचानक उसे झपकी आ गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया और शव को बाहर निकाल कर परिजनों को सौंपा।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बनियाना-मिंडाल मोटर मार्ग पर भंडाराथात (नुडाड़ी) के निकट सुबह लगभग चार बजे हुआ। वाहन चालक की पहचान सिचाड़ गांव निवासी 27 वर्षीय गजेंद्र सिंह पुत्र मातवर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गजेंद्र सोमवार रात को अपनी बोलेरो से बनियाना गांव से एक महिला मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता लेकर गए थे। मरीज को प्राथमिक उपचार दिलवाने के बाद वे उसे सुरक्षित वापस गांव छोड़कर खुद अपने घर की ओर लौट रहे थे।

लेकिन जैसे ही गजेंद्र भंडाराथात के पास पहुंचे, अचानक उन्हें झपकी आ गई और बोलेरो अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, इसलिए कुछ घंटों तक किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।

सुबह करीब नौ बजे जब कुछ ग्रामीण बनियाना गांव की ओर वाहन से जा रहे थे तो उन्होंने खाई में गिरी बोलेरो को देखा। तुरंत वे नीचे पहुंचे, लेकिन तब तक गजेंद्र की मृत्यु हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना चकराता पुलिस और एसडीआरएफ को दी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम प्रमुख आरक्षी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। थाना चकराता के दारोगा युद्धवीर सिंह ने बताया कि घटना की पूरी जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद सिचाड़ गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गजेंद्र सिंह की असामयिक मृत्यु से परिजन और गांववासी गहरे सदमे में हैं। स्वजन ने बताया कि गजेंद्र की शादी दो साल पहले हुई थी और उसका एक वर्ष का छोटा बेटा है। गजेंद्र की यह आकस्मिक मृत्यु पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून के नए जिलाधिकारी आईएएस डॉ. आशीष चौहान मुख्य कोषागार में कार्यभार ग्रहण करते हुए

देहरादून को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व: IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाला जिलाधिकारी का कार्यभार, सविन बंसल भेजे गए सचिवालय

हल्द्वानी में मीडिया सेंटर का शिलान्यास और खटीमा में दीदी की लाइब्रेरी का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का कुमाऊं दौरा: मीडिया जगत को मिला ₹6.75 करोड़ का हाईटेक सेंटर, सीमांत क्षेत्र में गूंजी विकास की गूंज

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के मुख्य ऐतिहासिक भवन का दृश्य, जहाँ सामने लगे एक लकड़ी के बोर्ड पर हिंदी में '४ माह बाद आज से पुनः खुला' और नई प्रवेश दरें ₹100 लिखी हैं, और परिसर में पर्यटक घूम रहे हैं।

देहरादून: 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुला FRI, पर्यटकों को देना होगा दोगुना शुल्क, जानें नई दरें

देहरादून के डालनवाला कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाहर लापता जूडो खिलाड़ी कार्तिकेय मिश्रा का पोस्टर हाथ में लिए पुलिसकर्मी और रोते हुए परिजन

देहरादून में सनसनी: जूडो प्रतियोगिता खेलने आया 12 वर्षीय कार्तिकेय लापता, कौशांबी से आया था खिलाड़ी, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार और डिजिटल बोर्ड पर ₹100 के पार पेट्रोल की नई कीमतें

उत्तराखंड में तेल की कीमतों में भारी उछाल: देहरादून समेत कई शहरों में पेट्रोल ₹100 के पार, जानें आज के नए रेट

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Leave a Comment