अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड को संस्कृत मॉडल राज्य बनाने की दिशा में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का कदम

On: September 17, 2025 7:50 AM
Follow Us:

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेडी ने उत्तराखंड को संस्कृत मॉडल राज्य के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया है। दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उत्तराखंड शासन के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला ने संस्कृत भाषा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इन प्रस्तावों में विद्यालयों के लिए अनुदान, शिक्षकों की व्यवस्था, छात्रवृत्तियाँ, छात्र आवासीय व्यवस्थाएं, विश्व संस्कृत सम्मेलन का आयोजन, संस्कृत ग्रामों का विस्तार, वोकेशनल कार्यशालाएं, अष्टादशी योजना और शिक्षक कौशल विकास कार्यशालाओं के लिए अनुदान शामिल हैं।

प्रो. वरखेडी ने कहा कि उत्तराखंड को ‘देवभूमि’ के रूप में संस्कृत के उत्थान हेतु विशेष सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने इस दिशा में पूर्ण समर्पण का आश्वासन देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय और विभाग मिलकर राज्य को संस्कृत शिक्षा का आदर्श राज्य बनाएंगे।

यह बैठक दिल्ली के जनकपुरी स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय मुख्यालय में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, संस्कृत अकादमी एवं संस्कृत बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संपन्न हुई। इसमें प्रो. मधुकर भट्ट, दिव्यांशी, कुलसचिव दिनेश कुमार, प्रो. प्रकाशचंद्र पंत, डॉ. सुमन प्रसाद भट्ट और डॉ. हरीशचंद्र गुरुरानी भी उपस्थित थे।

संस्कृत शिक्षा सचिव गैरोला ने विशेष रूप से यह भी बताया कि उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा संस्कृत है और इसका प्रचार-प्रसार जन-जन तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। इस दिशा में योजना बनाकर, व्यापक कदम उठाए जाएंगे ताकि संस्कृत शिक्षा का लाभ राज्य के हर नागरिक तक पहुँच सके।

यह भी पढें- प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: केदारनाथ-बदरीनाथ में विशेष पूजा और स्वच्छता अभियान चलाया गया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment