रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा: यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरी, 11 लापता, रेस्क्यू जारी

रुद्रप्रयाग जिले के धोलतीर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और सीधे अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे के वक्त वाहन में कुल 18 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भयानक थी कि टक्कर के … Read more

गुलदार के पंजों से मां ने बचाई बेटे की जान, आंगन में खेलते वक्त हुआ हमला

टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक के ओनाल गांव में एक मां ने साहस की मिसाल पेश करते हुए अपने मासूम बेटे को गुलदार के चंगुल से बचा लिया। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे चार साल का गणेश अपनी मां अंगूरी देवी के साथ घर के आंगन में खेल रहा था, तभी घात लगाए गुलदार … Read more

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

हल्द्वानी में बृहस्पतिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई। मंडी समिति गेट के सामने एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार सुशीला तिवारी अस्पताल से डिलीवरी के बाद किच्छा … Read more

“उपराष्ट्रपति के दौरे पर नैनीताल में ट्रैफिक प्लान लागू, तीन दिन रूट रहेगा डायवर्ट; यहां देखें डिटेल्स”

हल्द्वानी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 25 जून को प्रस्तावित नैनीताल दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए हल्द्वानी और नैनीताल में 25 से 27 जून तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की … Read more

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन: राहत व बचाव कार्य फिर से शुरू, दो की मौत, कई लापता

यमुनोत्री धाम की ओर जाने वाले पैदल मार्ग पर सोमवार को अचानक भूस्खलन की घटना से हड़कंप मच गया। नौकैंची क्षेत्र में भारी बारिश के बाद पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने लगे, जिससे रास्ते पर चल रहे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी … Read more

Chardham Yatra: यमुनोत्री मार्ग पर भारी भूस्खलन, पहाड़ी दरकी; कई श्रद्धालुओं के दबने की आशंका

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम को जाने वाले पैदल मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नौ कैंची के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भूस्खलन हो गया, जिसमें कुछ यात्रियों के मलबे में दबने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, भूस्खलन … Read more

देहरादून के लहासा तिब्बत किचन भोजनालय रेस्टोरेंट में दबिश के दौरान चौंकी आबकारी टीम, बिना लाइसेंस परोस रहे थे शराब, केस दर्ज

देहरादून। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध राज्यभर में छेड़े गए विशेष अभियान के तहत रविवार की शाम देहरादून में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग की मसूरी टीम ने राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरुकुल रोड पर स्थित लहासा तिब्बत किचन भोजनालय में छापेमारी कर वहां अवैध रूप से परोसी जा रही शराब … Read more

उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर ब्रेक: हाईकोर्ट ने आरक्षण की अस्पष्टता पर लगाई रोक

उत्तराखंड में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर फिलहाल विराम लग गया है। नैनीताल हाईकोर्ट ने इस चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश दिया है। यह फैसला उस वक्त आया जब चुनाव आयोग ने 25 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी थी और आचार संहिता पहले ही प्रभावी हो चुकी थी। … Read more

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: कार पर गिरा पत्थर, महिला की मौत, पति-बेटी घायल

उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब पातालगंगा के पास एक चलती कार पर अचानक बड़ा पत्थर गिर पड़ा। इस हादसे में कार में सवार हरियाणा निवासी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह क्षेत्र … Read more

बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों को राहत, मलबा हटाकर मार्ग बहाल

चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में भनेरपाणी और पागलनाला के पास रविवार देर रात भूस्खलन के कारण बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध हो गया था। भारी बारिश के चलते पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, प्रशासन और एनएचआईडीसीएल की त्वरित कार्रवाई के चलते सुबह सात बजे … Read more