अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बेटियों को मिलेगा बड़ा तोहफा:उत्तराखंड सरकार देगी कॉलेज छात्राओं को मुफ्त परिवहन सुविधा

On: August 19, 2025 11:03 AM
Follow Us:

उच्च शिक्षा हासिल करने वाली बेटियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। अब महाविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को आने-जाने के लिए मुफ्त परिवहन सुविधा दी जाएगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इसके लिए प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के महाविद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियां अक्सर परिवहन साधनों की कमी और खर्चे के कारण पढ़ाई से वंचित रह जाती हैं। ऐसे में सरकार ने उनके सफर का पूरा खर्च उठाने का निर्णय लिया है। उच्च शिक्षा निदेशक वीएन खाली ने भी पुष्टि की कि इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उनका कहना है कि इस योजना से छात्राओं की उपस्थिति में वृद्धि होगी और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

वर्तमान में सरकारी महाविद्यालयों में छात्राओं की संख्या छात्रों से कहीं अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, करीब 70 प्रतिशत नामांकन बेटियों का है। सरकार का मानना है कि यह सुविधा मिलने से पढ़ाई में और सुधार होगा तथा अधिक छात्राएं उच्च शिक्षा से जुड़ सकेंगी।

अभी नौवीं की छात्राओं को मिल रही है साइकिल

सरकार पहले से ही नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त साइकिल मुहैया करा रही है। मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों में इसके लिए 2850 रुपये सीधे छात्राओं के खातों में डाले जाते हैं, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में उतनी ही धनराशि की एफडी दी जाती है।

प्रदेश में उच्च शिक्षा का ढांचा

प्रदेश में फिलहाल 5 राज्य विश्वविद्यालय, 26 निजी विश्वविद्यालय, 118 सरकारी महाविद्यालय और 244 निजी महाविद्यालय मौजूद हैं। इसके अलावा 21 सहायता प्राप्त महाविद्यालय भी संचालित हो रहे हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह योजना लागू कर दी जाएगी और प्रदेश की बेटियों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढें-Chamoli News: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया ग्रामीण, गदेरे के तेज बहाव में बहने से दर्दनाक मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment