Breaking News:सिंगापुर स्कूल हादसे में पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर घायल, हाथ-पैर में लगी चोटें - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Breaking News:सिंगापुर स्कूल हादसे में पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर घायल, हाथ-पैर में लगी चोटें

On: April 8, 2025 7:45 AM
Follow Us:

हैदराबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर सिंगापुर के एक स्कूल में लगी आग की घटना में घायल हो गए हैं। यह घटना मंगलवार, 8 अप्रैल को घटी, जिसमें आग और धुएं के कारण मार्क शंकर के हाथ और पैर झुलस गए और वे सांस संबंधी परेशानी के चलते बीमार पड़ गए। फिलहाल उन्हें सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना की खबर मिलते ही कई नेताओं ने पवन कल्याण को सलाह दी कि वे अपना अल्लूरी जिला दौरा बीच में छोड़कर तुरंत सिंगापुर रवाना हो जाएं। हालांकि, पवन कल्याण ने भावनात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे पहले आदिवासी क्षेत्रों की समस्याओं को समझेंगे और उनके समाधान सुनिश्चित करेंगे, उसके बाद ही सिंगापुर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे पहले अराकू के कुरीडी गांव पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इसी बीच, आंध्र प्रदेश सरकार में शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने भी घटना को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सिंगापुर के एक स्कूल में आग लगने की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, जिसमें पवन कल्याण अन्ना के बेटे मार्क शंकर घायल हुए हैं। मैं उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस मुश्किल समय में उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।”

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पवन कल्याण का पारिवारिक जीवन भी हमेशा चर्चा में रहा है। उन्होंने 2013 में अन्ना लेजनेवा से विवाह किया था। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं – बेटा मार्क शंकर और बेटी पोलेना। इससे पहले उन्होंने अभिनेत्री रेणु देसाई से शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे – बेटा अकीरा और बेटी आध्वा हैं। हालांकि, 2012 में दोनों का तलाक हो गया था।

राजनीति के साथ-साथ पवन कल्याण अपनी फिल्मों को लेकर भी सक्रिय हैं। हाल ही में उपमुख्यमंत्री बनने के बाद भी वे अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उनकी दो बहुप्रतीक्षित फिल्में – हरि हर वीरा मल्लू और दे कॉल हिम ओजी जल्द रिलीज होने वाली हैं।

फिलहाल, पवन कल्याण का मान्यम दौरा समाप्त होते ही उनके सिंगापुर रवाना होने की उम्मीद है, ताकि वे बेटे मार्क शंकर की देखभाल कर सकें। पूरे देशभर में उनके शुभचिंतक बेटे के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Rekha Arya Sahu controversy: एसआईटी जुटा रही साक्ष्य, पति गिरधारी लाल साहू के विदेश भागने की आशंका के चलते एयरपोर्ट्स पर बढ़ी चौकसी

Uttarakhand weather update: चार जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, पहाड़ों पर बदलेगा मौसम का मिजाज

GMOU passenger bus accident near Bhadalikhal in Pauri Garhwal, Uttarakhand, where the bus fell into a gorge

Pauri Bus Accident: पौड़ी के भदालीखाल के पास खाई में गिरी GMOU की बस, 30 यात्रियों की अटकी सांसें; पेड़ से टकराकर रुकी

Gairsain Assembly Session: 24 अक्टूबर को देहरादून में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक, प्रीतम सिंह ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

​President Droupadi Murmu Kedarnath visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर के पहले हफ्ते में केदारनाथ दौरा संभावित, प्रशासन जुटा तैयारियों में

​Daler Mehndi विवाद: मीका सिंह ने मंत्री सुबोध उनियाल को लगाया फोन, कहा- ‘आरोप साबित करें तो गाना छोड़ दूंगा’

Leave a Comment