अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की बढ़ीं मुश्किलें, हल्द्वानी के बाद रुद्रपुर में भी दर्ज हुआ मुकदमा

On: January 9, 2026 7:24 AM
Follow Us:

उत्तराखंड की महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की कानूनी परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। हल्द्वानी के बाद अब रुद्रपुर में भी उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर सार्वजनिक स्थान पर दराती लहराते हुए हिंदू देवी-देवताओं, उत्तराखंड की संस्कृति और महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां किच्छा रोड बगवाड़ा निवासी ममता त्रिपाठी पत्नी टीडी त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर सौंपी। शिकायत में उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड की संस्कृति, देवी-देवताओं और राज्य की नारी शक्ति का सम्मान करती हैं। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में हल्द्वानी के हरिपुर लालमणी किशनपुर घुड़दौड़ा निवासी ज्योति अधिकारी पत्नी गोपाल सिंह अधिकारी सार्वजनिक स्थान पर हाथ में दराती लेकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करती दिखाई दे रही हैं।

शिकायत के अनुसार वीडियो में ज्योति अधिकारी उत्तराखंड की महिलाओं, कुमाऊं की संस्कृति और देवी-देवताओं को लेकर अशोभनीय और अपमानजनक टिप्पणियां कर रही हैं। वीडियो में वह कथित तौर पर कहती सुनाई दे रही हैं कि कुमाऊं की महिलाओं में धार नहीं है और वे केवल कौथिकों में नाचने तक सीमित हैं। इसके साथ ही उन्होंने देवी-देवताओं और धार्मिक आस्थाओं को लेकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

ममता त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि ज्योति अधिकारी ने खुलेआम सार्वजनिक स्थल पर दराती लहराकर उत्तराखंड की स्थानीय संस्कृति, प्राचीन हिंदू देवी-देवताओं और महिलाओं का घोर अपमान किया है, जिससे उनकी धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment