उत्तराखंड STF को बड़ी सफलता, इनामी बदमाश को यूपी से किया गिरफ्तार - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड STF को बड़ी सफलता, इनामी बदमाश को यूपी से किया गिरफ्तार

On: March 1, 2022 7:14 AM
Follow Us:

राज्य में इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री अशोक कुमार के मार्गदर्शन में एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा इनामी अपराधियों के विरुद्ध निरंतर  कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम मे सीओ एसटीएफ डा0 पूर्णिमा गर्ग द्वारा निरीक्षक एम0पी0 सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था ।दिनाँक 28-02-22 को रात्रि एसटीएफ की टीम द्वारा कोतवाली रुद्रपुर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही कर थाना रुद्रपुर के 5000/रु0 के ईनामी विजयवीर पुत्र खचेड़ू सिंह निवासी रजबपुर, अमरोहा को इन्द्रा चौक, गाजियाबाद,उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त करीब 02 वर्ष से फरार चल रहा था, उसके गजरौला स्थित एक किराये के मकान में छिपकर रहने की सूचना मिलने पर एसटीएफ द्वारा यह कार्यवाही की गयी है।

गौरतलब है कि अभियुक्त पेशे से सरकारी जुनियर हाईस्कूल अफजलपुरलूट,रजबपुर जनपद अमरोहा में सहायक अध्यापक है, और उसके द्वारा अपने लाभ के लिए वर्ष 2019 में उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक एल0टी0 व कनिष्क सहायक डाटा एण्ट्री आपरेटर की लिखित प्रतियोगी परीक्षा में सुनियोजित षडयन्त्र के तहत जनपद उ0सिं0नगर के 22 अभ्यर्थियों को छदम् अभ्यर्थियों के माध्यम से परीक्षा दिलवाई गयी, गड़बड़ी सामने आने पर आयोग द्वारा इस सम्बन्ध में थाना रुद्रपुर में आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया गया ।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

यह भी पढ़े- शिवरात्रि के मौके पर खुशखबरी, इस महीने की इस तारीख से खुलेंगे भगवान केदारनाथ के कपाट।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा बताया गया कि वर्ष के आरम्भ में उत्तराखण्ड एसटीएफ अब तक 05 ईनामी अपराधियों को जेल भेज चुकी है । वर्ष 2019 में ईनामी विजयवीर और उसके एक साथी के खिलाफ थाना रुद्रपुर में धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज हुआ था, जो तभी से फरार चल रहा था, जस पर 5000रु.का ईनाम घोषित किया गया था जिसे हमारी टीम ने गजरौला जनपद अमरोहा, उ0प्र0 से गिरफ्तार किया है।एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा इनामी अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1- विजयवीर पुत्र खचेड़ू सिंह निवासी ग्राम जलालपुर कलां थाना रजबपुर जनपद अमरोहा, उ0प्र0 उम्र 56 वर्ष ।

 

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

1.मु0स0सं0 438/19धारा 419,420,468,471,120बी भा0द0वि0 थाना रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर

 

उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम

1. उपनिरीक्षकके0जी0मठपाल

2. उपनिरीक्षकबृजभूषणगुरूरानी

3. का0 हे0का0(प्रो0) प्रकाशभगत

4. का0 महेन्द्र गिरि

5. का0 किशोर कुमार

6. का0 मनमोहन सिंह

7. का0 सुरेन्द्र सिंह कनवाल

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1- विजयवीर पुत्र खचेड़ू सिंह निवासी ग्राम जलालपुर कलां थाना रजबपुर जनपद अमरोहा, उ0प्र0 उम्र 56 वर्ष।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0स0सं0 438/19धारा 419,420,468,471,120बी भा0द0वि0 थाना रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर

उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम
1. उपनिरीक्षकके0जी0मठपाल
2. उपनिरीक्षकबृजभूषणगुरूरानी
3. का0 हे0का0(प्रो0) प्रकाशभगत
4. का0 महेन्द्र गिरि
5. का0 किशोर कुमार
6. का0 मनमोहन सिंह
7. का0 सुरेन्द्र सिंह कनवाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand Transfer Act: Dhami government to examine flaws in the transfer law; seeks reports from all departments within 7 days—directives issued to officials ranging from Principal Secretaries to District Magistrates (DMs).

Uttarakhand Transfer Act: तबादला कानून की खामियां तलाशेगी धामी सरकार, सभी विभागों से 7 दिन में मांगी रिपोर्ट; प्रमुख सचिवों से DM तक निर्देश

Uttarakhand Karwa Chauth Holiday: Public holiday for female employees on October 29; Dhami government issues order

Uttarakhand Karwa Chauth Holiday: महिला कर्मचारियों को 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, धामी सरकार ने जारी किया आदेश

Uttarakhand Assembly Session: Legislative session begins in Gairsain on October 27; ₹7,400 crore supplementary budget presented; opposition corners the government.

Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू हुआ विधानसभा सत्र, ₹7,400 करोड़ का अनुपूरक बजट विपक्ष ने सरकार को घेरा

ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी पर बनेगा 32 करोड़ का Bow-String Bridge, जुड़ेंगे टिहरी और देहरादून के बॉर्डर

​ऋषिकेश में सनसनी: पनांबी रिसॉर्ट के मालिक ने गंगा में लगाई छलांग, सुसाइड नोट में दो व्यापारियों पर गंभीर आरोप

Uttarakhand High Court: No immediate relief for Girdhari Lal Sahu; petition seeking a stay on his arrest and quashing of the FIR referred to another bench.

Uttarakhand High Court: गिरधारी लाल साहू को फिलहाल राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक और FIR रद्द करने की याचिका दूसरी पीठ को भेजी

Leave a Comment