अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बड़ी खबर : बदल गया है Uttrakhand साइबर सेल का नंबर, ये है नया नंबर

On: February 19, 2022 10:04 AM
Follow Us:

इस क्रम में भारत सरकार द्वारा पूर्व में वित्तीय साईबर शिकायतों हेतु 155260 हेल्पलाईन नबंर का संचालन किया जा रहा था । पूरे भारत में Uttrakhand  इस हेल्पलाईन नबंर से जुड़ने वाला तीसरा राज्य है । Uttrakhand  राज्य द्वारा हेल्पलाईन नबंर का शुभारम्भ 17 जून 2021 को  मुख्यमंत्री द्वारा किया गया  था, जिसमें अभी तक कुल 4827 शिकायतें दर्ज हुई है और वित्तीय साईबर हेल्पलाईन की मदद से आम-जनमानस के करीब 1.77 करोड़ रूपये की धनराशि को बचाया सका है ।  पूरे प्रदेश में जनता को साईबर हेल्पलाईन की मदद से वित्तीय धोखाधड़ी की सूचना देने/ धोखाधड़ी से हुए आर्थिक नुकसान को बचाने में बहुत सहायता मिली है ।
अब गृहमंत्रालय द्वारा 155260 को संशोधित करते हुए एक नवीन नंबर 1930 संचालित किया गया है जिस पर आम-जनमानस वित्तीय साईबर अपराधों की शिकायत कर सकेगें ।
प्रभारी स्पेशल टॉस्क फोर्स द्वारा जनता से अपील की गयी है कि सभी लोग बढ़ चढ़कर इस नवीन हेल्पलाईन नंबर 1930 का प्रचार-प्रसार करें,  जिससे समाज के हर वर्ग के व्यक्तियों को साईबर अपराध से लड़ने हेतु जागरूकता प्राप्त हो सके तथा अतिशीघ्र वित्तीय साईबर अपराधों की रिपोर्टिंग हो सके ।

यह भी पढ़े : Jammu Kashmir में सेना और सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी, एनकाउंटर में 1 आतंकी ढेर 2 को सुरक्षाबलों ने घेरा

प्रभारी एस0टी0एफ0 Uttrakhand द्वारा जनता से अपील की है, कि वे ऑनलाइन सामान की खरीददारी करते हुये अधिकृत वैबसाइट से ही सामान खरीदे व किसी भी प्रकार के लोभ लुभावने अवसरो/ फर्जी साइट/ धनराशि दोगुना करने वाले अंनजान अवसरो के प्रलोभन में न आयें । किसी भी ऑनलाइन ट्रेडिग साइट व लॉटरी एवं ईनाम जीतने के लालच में आकर धनराशि देने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी व महत्वपूर्ण डाटा शेयर करने से बचना चाहिये । किसी भी प्रकार का ऑनलाईन ट्रेडिग लेने से पूर्व उक्त साइट की पूर्ण जानकारी व स्थानीय बैंक, सम्बन्धित कम्पनी आदि से भलीं भांति इसकी जांच पड़ताल अवश्य करा लें । कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाईन 1930 या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को सम्पर्क करें ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rudrapur Missing Girl case: A 23-year-old woman mysteriously disappeared after leaving home for coaching in Rudrapur

Rudrapur Missing Girl: कोचिंग के लिए घर से निकली 23 वर्षीय युवती रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने तेज की जांच

Badrinath Temple Donation Theft investigation at Badrinath Dham with police examining CCTV footage and donation counting records.

Badrinath Temple Donation Theft: बदरीनाथ धाम दान विवाद, सरकारी पीए पर FIR दर्ज, CCTV फुटेज और गवाहों के आधार पर होगी गहन जांच!

​₹743 करोड़ से चमकेगा भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे: बनेगा फोर-सिक्सलेन, हाथियों के सुरक्षित सफर के लिए बनेंगे 5 अंडरपास

High-level committee begins Badrinath Temple Donation Investigation into alleged donation and offering management irregularities at Badrinath Dham.

Badrinath Temple Donation Investigation: बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे पर उठे सवाल, धामी सरकार ने बनाई हाई लेवल जांच समिति

पिथौरागढ़ में कुदरत का कहर: तवाघाट हाईवे बंद होने से चीन सीमा से संपर्क टूटा, दर्जनों ग्रामीण सड़कें बदहाल

​उत्तराखंड में विकास की महा-परियोजनाओं को हरी झंडी: सीएम धामी ने 495 करोड़ रुपये की सौगातों से खोली विकास की राह

Leave a Comment