अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: KMOU की बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मचा हड़कंप

On: March 26, 2025 1:55 PM
Follow Us:

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन (KMOU) की बस वीर भट्टी के पास अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गई। जैसे ही बस के ब्रेक फेल हुए, यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चारों तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

हालांकि, चालक शंकर नाथ की सूझबूझ ने इस संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। उन्होंने घबराने के बजाय पूरी सतर्कता और संयम से काम लिया और बस को पहाड़ी की तरफ मोड़ते हुए नियंत्रित किया। इससे बस पलट तो गई, लेकिन खाई में गिरने से बच गई, जिससे सभी यात्रियों की जान सुरक्षित रही।

बस में कुल 30 यात्री सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया, जहां सभी का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। राहत की बात यह है कि सभी यात्री खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने चालक की बहादुरी और सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि अगर उन्होंने सही समय पर बस को नियंत्रित न किया होता, तो यह हादसा और भी भयावह हो सकता था। प्रशासन ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढें- उत्‍तराखंड में अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, हरिद्वार में 14 मदरसे सील

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment