अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बारामूला में ड्यूटी के दौरान गोलीबारी, उत्तराखंड का सपूत शहीद

On: October 4, 2025 2:29 PM
Follow Us:

कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के लालपुर वार्ड निवासी 25 वर्षीय जवान सूरज सिंह की बारामूला में तैनाती के दौरान गोली लगने से शहादत हो गई। गोरखा रेजीमेंट में तैनात सूरज वर्ष 2021 में सेना में भर्ती हुए थे। हाल ही में वह अवकाश बिताकर 10 सितंबर को ड्यूटी पर लौटे थे। शुक्रवार को हुए क्रॉस फायरिंग में गोली लगने से उनकी मृत्यु हो गई।

रेजिमेंट की ओर से घटना की जानकारी सूरज के परिवार को दी गई, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। सैनिक की शहादत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन व ग्रामीण गहरी पीड़ा में डूबे हैं और लगातार लोग उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। बताया गया कि रविवार को सूरज का पार्थिव शरीर पैतृक घर पहुंचेगा।

लालपुर वार्ड के पार्षद नेत्र सिंह असवाल ने बताया कि सेना से मिली सूचना के अनुसार ड्यूटी के दौरान सूरज को गोली लगी थी, जिससे उनका निधन हुआ। उन्होंने कहा कि सूरज पुत्र प्रेम सिंह एक बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ सैनिक थे, जिनकी शहादत को क्षेत्र हमेशा याद रखेगा।

इस दुखद समाचार के बाद पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने भी एक बैठक आयोजित कर बलिदानी सूरज को श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत, मदन सिंह, गोपाल सिंह, देवेंद्र रावत, मेहरबान सिंह चौहान समेत कई पूर्व सैनिकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

पूरे क्षेत्र में सूरज की शहादत को लेकर गहरा शोक है और लोग उन्हें सच्चा वीर बताते हुए नमन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment