अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सहसपुर के चर्चित बैरागीवाला हत्याकांड का फरार आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता

On: August 5, 2026 2:23 PM
Follow Us:

देहरादून (05 अगस्त 2026): देहरादून के कोतवाली सहसपुर क्षेत्र के बहुचर्चित बैरागीवाला हत्याकांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को दून पुलिस ने हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र से धर दबोचा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम को यह सफलता हासिल हुई है।
​इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 9 अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।


​क्या था पूरा मामला?

​घटना 13 जून 2026 की शाम की है। ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना विवाद अचानक बढ़ गया। देखते ही देखते 30 से 40 लोगों की उग्र भीड़ ने दूसरे पक्ष के तीन भाइयों—अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।
​गंभीर रूप से घायल तीनों भाइयों को ग्रामीणों की मदद से लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान विनोद कुमार की मृत्यु हो गई।


​घटना के बाद मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर कोतवाली सहसपुर में विभिन्न गंभीर धाराओं (मु०अ०स०- 134/2026, धारा: 103/109/191(2)/3(5) BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।


​इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की मदद से चढ़ा हत्थे

​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी दून के निर्देशों पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया था। लगातार दबिश, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सर्विलांस इनपुट के आधार पर 4 अगस्त 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी यूनुस हरिद्वार क्षेत्र में छिपा हुआ है।
​पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी यूनुस को गिरफ्तार कर लिया।


​गिरफ्तार आरोपी का विवरण:


• ​नाम: यूनुस पुत्र स्व० महबूब
• ​निवासी: बैरागीवाला, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून।


​मामले में पूर्व में जेल भेजे जा चुके 9 आरोपी:


​पुलिस द्वारा पूर्व में ही इस हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है:


1. ​रज्जाक पुत्र मासूम (उम्र 28 वर्ष)
2. ​सलमान पुत्र युनुस (उम्र 24 वर्ष)
3. ​जावेद पुत्र मासूम (उम्र 22 वर्ष)
4. ​शहबाज पुत्र सहीद (उम्र 27 वर्ष)
5. ​इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन (उम्र 58 वर्ष, निवासी लखनवाला)
6. ​इन्तजार पुत्र जमील (उम्र 32 वर्ष)
7. ​अमन पुत्र मासूम (उम्र 24 वर्ष)
8. ​सावेज पुत्र अल्लारक्खा (उम्र 21 वर्ष)
9. ​आजम पुत्र युनूस


(उपरोक्त सभी निवासी बैरागीवाला, थाना सहसपुर)


​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में नामजद व प्रकाश में आए अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

ये भी पढ़े➜Delhi-Meerut Expressway Accident: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत


​पुलिस टीम:

​आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक (उ०नि०) अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल त्रेपन सिंह, कांस्टेबल बृजपाल सिंह, कांस्टेबल कुलदीप और एसओजी देहात से कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment