अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध शुक्ला को सैनिक कल्याण को किया बर्खास्त

On: May 27, 2025 12:12 PM
Follow Us:

देहरादून :उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह भ्रष्टाचार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बागेश्वर जिले के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पर रिश्वत लेने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।

मामले की जानकारी मिलते ही मंत्री गणेश जोशी ने तुरंत विभाग के सचिव को निर्देश जारी किए, जिसके तहत रिटायर्ड कर्नल सुबोध शुक्ला को तत्काल प्रभाव से उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया। यह आदेश सैनिक कल्याण मंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बाद तुरंत लागू कर दिया गया।

मंत्री जोशी ने अपने बयान में दो टूक शब्दों में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, “सैनिक कल्याण विभाग एक अत्यंत संवेदनशील विभाग है, जहां पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि होनी चाहिए। भ्रष्टाचार की किसी भी घटना को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।”

साथ ही, उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि यदि भविष्य में ऐसी कोई शिकायत सामने आती है, तो उस पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, और उनकी सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार को कतई सहन नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में उत्तराखंड में भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। विजिलेंस विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कई अधिकारियों को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बीते सप्ताह देहरादून के आईएसबीटी में एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। वहीं, कालसी (विकासनगर) में एक पटवारी को भी घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था।

अब बागेश्वर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के खिलाफ हुई कार्रवाई यह संकेत देती है कि उत्तराखंड सरकार भ्रष्टाचार के प्रति कोई नरमी नहीं बरतेगी और दोषी अधिकारियों पर तुरंत और कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

यह भी पढें- उत्तराखंड : नगर पालिका ने देहरादून एयरपोर्ट को 6.40 करोड़ रुपये के कर भुगतान का भेजा नोटिस

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment