अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों को राहत, मलबा हटाकर मार्ग बहाल

On: June 23, 2025 5:34 AM
Follow Us:

चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में भनेरपाणी और पागलनाला के पास रविवार देर रात भूस्खलन के कारण बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध हो गया था। भारी बारिश के चलते पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, प्रशासन और एनएचआईडीसीएल की त्वरित कार्रवाई के चलते सुबह सात बजे मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया और महज दो घंटे में, सुबह नौ बजे तक मार्ग को पूरी तरह सुचारु कर दिया गया।

हर साल बरसात में बनता है संकट का कारण
यह इलाका हर वर्ष मॉनसून के दौरान भूस्खलन की मार झेलता है। पिछले छह महीनों से एनएचआईडीसीएल यहां हाईवे के सुधारीकरण का कार्य कर रहा है, ताकि इस तरह की बाधाओं को न्यूनतम किया जा सके। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने भी स्थिति का जायजा लेते हुए बताया कि हाईवे को खोल दिया गया है और यातायात अब सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।

लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर
रविवार देर शाम से शुरू हुई तेज बारिश सोमवार सुबह पांच बजे जाकर थमी। इसके चलते कई ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, जिनमें नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क कांडई पुल के पास बंद हो गई है। हालांकि, ज्योतिर्मठ-औली, कर्णप्रयाग-गैरसैंण-पांडुवाखाल, और मलारी-नीती हाईवे अब भी यातायात के लिए खुले हुए हैं।

नदी जलस्तर में बढ़ोतरी, चमोली में सबसे अधिक बारिश
भारी वर्षा के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर 952.80 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 957.42 मीटर है। नंदाकिनी और पिंडर नदियां भी खतरे के करीब बह रही हैं। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा चमोली तहसील में 93.6 मिमी रिकॉर्ड की गई है, जबकि नारायणबगड़ में 22 मिमी, ज्योतिर्मठ में 10.4 मिमी और पोखरी में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें : देहरादून: राजपुर रोड स्थित एयरफोर्स मेस के पास नग्न अवस्था में पेड़ से लटका मिला शव, मानसिक रूप से अस्वस्थ था युवक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment