अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ईस्टर पर्व पर देहरादून के चर्च में हमला: तेजधार हथियारों से प्रार्थना सभा में हमला, 11 लोगों पर केस दर्ज

On: April 26, 2025 3:01 AM
Follow Us:

देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रतिष्ठित राजपुर रोड स्थित मोरिसन मैमोरियल चर्च में ईस्टर के दिन प्रार्थना सभा के दौरान बड़ा बवाल हो गया। प्रार्थना में जुटे लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

घटना की शिकायत चर्च के पादरी विशाल चरन ने दी है, जो कि सेंट जेम्स चर्च एनफील्ड, विकासनगर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि मोरिसन मैमोरियल चर्च आगरा डायोसिस (सीएनआई डायोसिस) के अधीन संचालित होता है और उसी के दिशा-निर्देशों में चर्च में सभी धार्मिक गतिविधियां संपन्न होती हैं।

ईस्टर पर शांति की जगह हंगामा

20 अप्रैल को ईस्टर का पर्व मनाया जा रहा था, जिसके तहत पादरी विशाल चरन और रैवरन एसपी लाल को प्रार्थना सभा आयोजित करने के लिए चर्च भेजा गया। लेकिन जब वे अन्य सदस्यों के साथ चर्च पहुंचे तो चर्च का मुख्य द्वार बंद मिला। आरोप है कि निर्मल जेकब ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर गेट को बंद कर रखा था और बार-बार अनुरोध के बावजूद गेट नहीं खोला।

कुछ देर बाद जब गेट खोला गया, तब पादरी और अन्य सदस्य अंदर गए। लेकिन वहां मौजूद निर्मल जेकब, कर्नल संजय वाशिंगटन, इशान डेविड वाशिंगटन, रजनी वाशिंगटन, रोहित बैंजीपन सिंह, आशीष मसीह, डॉ. सौरभ कुमार गुप्ता, समीर इमैनुअल डीकैस्टो, जैनेश पीटर और आशिमा चंद ने उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा। जब पादरी और उनके साथ मौजूद सदस्यों ने बिना सभा के लौटने से इनकार किया, तो सभी आरोपी भड़क गए।

प्रार्थना में पहुंचे लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पादरी और श्रद्धालुओं पर गाली-गलौच करते हुए तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में वंदना शेरिंग, सैंड्रा पल, पादरी विशाल चरन, स्टीफन सिंह, रिबैका सिंह और शैरी विल्सन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने जानकारी दी कि पादरी की ओर से मिली शिकायत के आधार पर 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढें- चारधाम यात्रा 2025: ऋषिकेश में श्रद्धालुओं को धामों के मौसम की जानकारी मिलेगी, सीएम धामी ने की तैयारियों की समीक्षा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment