अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में एएनटीएफ की बड़ी सफलता: 36 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

On: November 13, 2025 7:32 AM
Follow Us:

देहरादून में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के सहयोग से की गई। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया और आरोपितों को 123 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ दबोच लिया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹36 लाख बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अब्बास (35 वर्ष), पुत्र मोहम्मद ईशाक, निवासी आजाद कॉलोनी, और मोहम्मद सावेज (27 वर्ष), पुत्र शाहिद, निवासी भंडारी बाग, के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे यह हेरोइन बरेली निवासी जाकिर नामक व्यक्ति से लाते थे और देहरादून समेत आसपास के इलाकों में कॉलेज छात्रों और अन्य लोगों को छोटे पैकेटों में बेचते थे।
एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए टीम लगातार सतर्क है। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनसे जुड़े अन्य नेटवर्क की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और शहर में मादक पदार्थों की आपूर्ति पर पूरी तरह अंकुश लगाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment