अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड के देहरादून में धर्मांतरण का एक और मामला, पाकिस्तान से जुड़ रहा लिंक; ‘रिवर्ट टू इस्लाम’ ग्रुप के ज़रिए बिछाया गया जाल

On: July 26, 2025 11:25 AM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बार फिर अवैध धर्मांतरण का मामला उजागर हुआ है। इस बार बरेली की रहने वाली 28 वर्षीय युवती सुमैया (बदला हुआ नाम) को ऑनलाइन ज़रिये निशाना बनाया गया। आरोप है कि युवती को “रिवर्ट टू इस्लाम” नामक ग्रुप में शामिल कर पहले कुरान की तालीम दी गई और फिर उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए लगातार मानसिक रूप से प्रभावित किया गया।

बताया जा रहा है कि युवती बीएससी पास है और देहरादून में पढ़ाई के साथ-साथ वाल पेंटिंग का कार्य भी कर रही थी। अपनी पेंटिंग्स को प्रमोट और बेचने के लिए वह इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय हुई, जहां उसकी पहचान कुछ मुस्लिम युवकों से हुई। इसके बाद उसे ‘रिवर्ट टू इस्लाम’ जैसे कई ऑनलाइन ग्रुप्स में जोड़ दिया गया।

इन ग्रुप्स में पाकिस्तान, इजिप्ट, यूके समेत कई मुस्लिम देशों के लोग शामिल थे, जो युवती को इस्लाम धर्म की शिक्षाएं देते रहे और उसे धर्मांतरण के लिए प्रेरित करते रहे। आरोप है कि उसे इस्लाम के प्रचार में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया और यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा।

यह मामला तब उजागर हुआ जब रानीपोखरी क्षेत्र की एक अन्य धर्मांतरण पीड़िता मरियम की जांच के दौरान पुलिस को सुमैया की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह मामला न सिर्फ युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से कैसे प्रभावित किया जा रहा है, बल्कि धर्मांतरण की एक संगठित ऑनलाइन रणनीति की ओर भी इशारा करता है।

यह भी पढें- उत्तराखंड में मौसम का कहर: केदारनाथ यात्रा रोकी गई, श्रीनगर में जलभराव, यमुनोत्री मार्ग बंद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment