मुख्यमंत्री धामी की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से भेंट, राज्य की जल विद्युत परियोजनाओं पर हुई अहम चर्चा

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की, जिसमें जल संसाधनों और जल विद्युत परियोजनाओं को प्रमुखता दी गई।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष राज्य की कुल 21 लंबित जल विद्युत परियोजनाओं में से 5 प्रमुख परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन का अनुरोध किया। उन्होंने इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य की ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने और स्थानीय विकास को गति देने की आवश्यकता पर बल दिया।

केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने मुख्यमंत्री की मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के हित में आवश्यक कार्रवाई को प्राथमिकता देगी।

यह भी पढें- कंवाड मार्ग पर दुकानदारों को QR कोड लगाने की जरूरत क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने यूपी और उत्तराखंड सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

Leave a Comment