अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अल्मोड़ा में कोटेदारों की चेतावनी – 1 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल, हजारों लोगों की राशन व्यवस्था पर संकट

On: May 28, 2025 8:44 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सरकारी राशन वितरण प्रणाली पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। जिले के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने 1 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। विक्रेताओं का कहना है कि जब तक 31 मई तक उनके लंबित बिलों का भुगतान नहीं होता और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, वे राशन वितरण पूरी तरह बंद कर देंगे।

विक्रेता संघ का आरोप है कि सरकार बार-बार नए नियम लागू कर उनकी आजीविका से खिलवाड़ कर रही है। ई-पॉस मशीनों को जबरन थोपने से लेकर गोदामों से बिना तौल राशन दिए जाने तक की शिकायतें सामने आई हैं। हर कट्टे में तीन से पांच किलो राशन कम निकलने से कोटेदारों को जनता की नाराज़गी भी झेलनी पड़ रही है। इसके साथ ही, कोरोना काल और अन्य योजनाओं के अंतर्गत वितरित राशन का भुगतान आज तक नहीं हो पाया है।

नंदादेवी गीता भवन में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते इन समस्याओं पर कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन और उग्र हो सकता है। उनका कहना है कि वे अपने हक के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

अगर हड़ताल शुरू होती है तो जिले के हजारों उपभोक्ताओं को इसका सीधा असर झेलना पड़ेगा। राशन वितरण ठप होने से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को भारी परेशानी हो सकती है। ऐसे में अब सबकी निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें : तीन दशक बाद मिला न्याय: वीर लांस नायक प्रेम सिंह को शहीद का सम्मान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment