अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में लगेगा हाई अलर्ट सिस्टम: 15 नए इलेक्ट्रॉनिक सायरनों के लिए 25 लाख का बजट मंजूर

On: May 12, 2025 8:34 AM
Follow Us:

भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में उत्पन्न हुए तनाव के बाद भले ही अब हालात सामान्य हो गए हों और सीजफायर लागू हो गया हो, लेकिन देहरादून प्रशासन ने भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। जिला प्रशासन ने शहर भर में तेज आवाज वाले 15 इलेक्ट्रॉनिक सायरन लगाने के लिए 25 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। इन सायरनों को पुलिस थानों और चौकियों पर स्थापित किया जाएगा और इन्हें कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा, जिससे सभी सायरन एक साथ बज सकें।

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान 8 मई को देहरादून में एक मॉकड्रिल आयोजित की गई थी। इस अभ्यास के तहत जिलाधिकारी कार्यालय, आराघर चौकी, धारा चौकी, आईएसबीटी, एमडीडीए कॉलोनी और इनएवीएच सहित कई स्थानों पर सायरनों का परीक्षण किया गया। हालांकि परीक्षण के दौरान यह पाया गया कि सायरनों की आवाज काफी धीमी थी और वह दूर तक सुनाई नहीं दे रही थी। इस समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर नए और अधिक प्रभावी सायरन लगाने का निर्णय लिया।

नई योजना के तहत 15 हाई पावर सायरन लगाए जाएंगे, जिनमें से 10 सायरनों की आवाज 8 किलोमीटर तक सुनी जा सकेगी, जबकि शेष 5 सायरनों की आवाज़ 16 किलोमीटर के दायरे तक पहुंच सकेगी। ये सायरन न केवल हवाई हमलों की चेतावनी देने के लिए उपयोगी होंगे, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़ या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि इस परियोजना के लिए 25 लाख रुपये की राशि अनटाइड फंड से स्वीकृत की गई है। सायरनों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही इन्हें स्थापित कर दिया जाएगा।

यह भी पढें- रोहित के बाद विराट का भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के जरिए किया ऐलान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment