अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की जीत, तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा

On: May 30, 2025 8:43 AM
Follow Us:

कोटद्वार एडीजे कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषियों को कठोर आजीवन कारावास

पौड़ी गढ़वाल: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज 30 मई 2025 को कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी पुलकित आर्या सहित तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने पुलकित आर्या, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इस फैसले का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार था।

तीनों दोषियों को ये सजा सुनाई गई:

मुख्य आरोपी पुलकित आर्या को सजा:

धारा 302 IPC (हत्या): कठोर आजीवन कारावास और ₹50,000 जुर्माना

धारा 201 IPC (सबूत मिटाना): 5 वर्ष का कठोर कारावास और ₹10,000 जुर्माना

धारा 354A IPC (यौन उत्पीड़न): 2 वर्ष का कठोर कारावास और ₹10,000 जुर्माना

आईटीपीए एक्ट की धारा 3(1)(d): 5 वर्ष का कठोर कारावास और ₹2,000 जुर्माना

सह-आरोपी अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर को सजा:

धारा 302 IPC: कठोर आजीवन कारावास और ₹50,000 जुर्माना

धारा 201 IPC: 5 वर्ष का कठोर कारावास और ₹10,000 जुर्माना

आईटीपीए एक्ट की धारा 3(1)(d): 5 वर्ष का कठोर कारावास और ₹2,000 जुर्माना

अदालत ने पीड़ित परिवार को ₹4 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश भी दिया है।

कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाया गया पुलकित आर्या

मुख्य आरोपी पुलकित आर्या को टिहरी जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोटद्वार कोर्ट लाया गया। कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए गए थे। स्वयं पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।

मामले की पृष्ठभूमि

सितंबर 2022 में अंकिता भंडारी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था। 19 वर्षीय अंकिता, यमकेश्वर स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत थी, जिसका स्वामित्व पुलकित आर्या के पास था। आरोप है कि अंकिता पर रिज़ॉर्ट में अवैध गतिविधियों को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। विरोध करने पर पुलकित आर्या ने अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर 18 सितंबर को उसकी हत्या कर दी थी। 23 सितंबर को तीनों आरोपी गिरफ्तार किए गए और उनकी निशानदेही पर 24 सितंबर को चीला नहर से अंकिता का शव बरामद हुआ।

सरकारी कार्यवाही और जांच का ब्योरा

हत्या के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया

डीआईजी पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया

आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में भी केस दर्ज किया गया

उत्तराखंड सरकार ने पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता दी

केस में 500 पन्नों की चार्जशीट, 97 गवाहों के बयान लिए गए

कोर्ट में 47 प्रमुख गवाहों को पेश किया गया

पीड़ित परिवार की मांग पर 3 बार सरकारी वकील बदले गए

सरकार ने परिवार को नौकरी देने की घोषणा भी की

जमानत याचिकाएं हर बार अदालत से खारिज की गईं

दो साल आठ महीने बाद आया ऐतिहासिक फैसला

30 जनवरी 2023 को इस केस की पहली सुनवाई हुई थी। इसके बाद करीब ढाई साल तक पक्ष-विपक्ष की दलीलें चलीं। आज, 30 मई 2025 को कोर्ट ने आखिरकार तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए कठोर आजीवन कारावास की सजा सुना दी।

परिजनों ने की फांसी की मांग, पर न्याय से मिली राहत

हालांकि अंकिता के माता-पिता आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे, लेकिन कोर्ट के इस फैसले से उन्हें और समाज को न्याय की दिशा में बड़ी राहत मिली है। यह निर्णय महिलाओं की सुरक्षा और न्यायिक प्रणाली में आम जनता के विश्वास को और मजबूत करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment