अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

एम्स ऋषिकेश में भर्ती हुए सल्ट विधायक महेश जीना, किडनी संबंधित समस्या के चलते एयर एंबुलेंस से पहुंचाया गया

On: April 30, 2025 4:43 PM
Follow Us:

ऋषिकेश: उत्तराखंड के सल्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक महेश जीना को बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर एयर एंबुलेंस के ज़रिए ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल लाया गया। उन्हें करीब 11 बजे एम्स के आपातकालीन विभाग के रेड ज़ोन में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने तुरंत उनका उपचार शुरू किया।

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच के बाद विधायक जीना को नेफ्रोलॉजी विभाग में शिफ्ट कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, उन्हें किडनी से संबंधित समस्या है, लेकिन उनकी हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

इस बीच, पूर्व कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक प्रेम चंद अग्रवाल भी एम्स पहुंचे और विधायक जीना के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने वहां मौजूद डॉक्टरों से बातचीत कर उनका हाल जाना। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें आश्वस्त किया कि विधायक की स्थिति में सुधार हो रहा है और फिलहाल किसी गंभीर खतरे की स्थिति नहीं है।

विधायक जीना की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया था, लेकिन अब उनके स्वास्थ्य में सुधार की खबर से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment