अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

एम्स ऋषिकेश में एथेरेक्टोमी तकनीक से हुआ सफल इलाज, अब बिना सर्जरी और स्टंट के दूर होगा नसों का ब्लॉकेज

On: April 22, 2025 11:52 AM
Follow Us:

अब तक पैरों की नसों में ब्लॉकेज की समस्या का इलाज बायपास सर्जरी या स्टंट डालने से किया जाता था, लेकिन एम्स ऋषिकेश ने आधुनिक तकनीक ‘एथेरेक्टोमी’ के जरिए इस प्रक्रिया को नया मोड़ दिया है। यह तकनीक मरीजों को न केवल बड़ी सर्जरी से बचाती है, बल्कि रक्त वाहिकाओं में स्टंट डालने की आवश्यकता भी समाप्त कर देती है। इस उन्नत और न्यूनतम इनवेसिव उपचार के जरिये अब रोगी बिना जटिल प्रक्रियाओं के राहत पा सकते हैं।

देश के नवस्थापित एम्स में पहली बार प्रयोग

एम्स ऋषिकेश, देश के नव स्थापित एम्स संस्थानों में पहला ऐसा संस्थान बन गया है जिसने इस तकनीक को अपनाया है। रेडियोलॉजी विभाग ने अप्रैल के पहले सप्ताह में देहरादून निवासी एक 68 वर्षीय बुज़ुर्ग मरीज का सफलतापूर्वक इलाज किया। मरीज को पैरों में ब्लॉकेज के कारण चलने-फिरने में अत्यधिक दर्द हो रहा था और पैरों का रंग काला पड़ने लगा था। एम्स के डायग्नोस्टिक और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग द्वारा की गई इस प्रक्रिया से अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनके लक्षणों में स्पष्ट सुधार देखा गया है।

क्या है ‘एसएफए एथेरेक्टोमी’?

इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर एवं इस प्रक्रिया के ऑपरेटिंग विशेषज्ञ डॉ. उदित चौहान के अनुसार, ‘एसएफए एथेरेक्टोमी’ एक अत्याधुनिक एंडोवास्कुलर तकनीक है। यह तकनीक मुख्य रूप से सुपरफिशियल फेमोरल आर्टरी (SFA) में जमा एथेरोस्क्लेरोटिक प्लाक को हटाने के लिए विकसित की गई है। इस प्रक्रिया में न्यूनतम चीरा लगाकर ब्लॉकेज हटाया जाता है, जिससे पैरों में रक्त का प्रवाह सुचारु होता है और मरीज को चलने-फिरने में राहत मिलती है।

परिधीय धमनी रोग (PAD) से पीड़ित मरीजों के लिए वरदान

रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. अंजुम ने बताया कि यह तकनीक परिधीय धमनी रोग (Peripheral Arterial Disease) से जूझ रहे मरीजों के लिए बेहद लाभकारी है। इस रोग में पैरों की धमनियों में अवरोध उत्पन्न हो जाता है, जिससे रक्त प्रवाह बाधित होता है और अंगों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी आ जाती है। एथेरेक्टोमी तकनीक से इस समस्या का समाधान सर्जरी के बिना संभव हो सका है।

एम्स ऋषिकेश की नई उपलब्धि

एम्स ऋषिकेश की यह उपलब्धि उन्नत चिकित्सा तकनीकों को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रक्रिया की सफलता, संस्थान की इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में बढ़ती क्षमताओं का प्रमाण है। साथ ही, यह अन्य नवस्थापित एम्स के लिए एक प्रेरणा भी है। चिकित्सा सेवाओं में नवाचार और मरीजों को विश्वस्तरीय उपचार प्रदान करने की प्रतिबद्धता को यह उपलब्धि सशक्त रूप से दर्शाती है।

रेडियोलॉजी विभाग के डॉ. पंकज शर्मा और डॉ. उदित चौहान ने अपील की है कि पैर की नसों में ब्लॉकेज की समस्या से परेशान मरीज एम्स ऋषिकेश के पांचवें तल पर स्थित डीएसए लैब में संपर्क कर सकते हैं और इस नवीनतम तकनीक का लाभ ले सकते हैं।

यह भी पढें- रामनगर में निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा पर जानलेवा हमला, राजनीतिक रंजिश का आरोप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment