अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अहमदाबाद में फिर चला बुलडोज़र, चंडोला तालाब क्षेत्र में ध्वस्तीकरण अभियान तेज

On: May 20, 2025 2:41 AM
Follow Us:

अहमदाबाद नगर निगम ने चंडोला तालाब के आसपास फैले अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। सोमवार से शुरू हुए ध्वस्तीकरण अभियान के दूसरे चरण में करीब 2.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने की योजना है। यह कार्रवाई नगर निगम की ओर से अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है।

इस बड़े पैमाने पर चल रही कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। संयुक्त पुलिस बलों के सहयोग से 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया। इसके अलावा एसआरपी की 25 कंपनियां भी इलाके में मौजूद रहीं, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

डीसीपी रवि मोहन सैनी ने बताया कि चंडोला क्षेत्र में जितने भी निर्माण हैं, वे सभी अवैध पाए गए हैं और नगर निगम की योजना के अनुसार इन्हें हटाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया है और पूरी प्रक्रिया शांति से चल रही है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) शरद सिंघल ने मौके पर पहुंचकर अभियान की निगरानी की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी स्वयं स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और स्थानीय लोगों का सहयोग भी सराहनीय है। प्रशासन को उम्मीद है कि यह कार्य बिना किसी बाधा के सफलता पूर्वक पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : राजभवन में लोकसंस्कृति के रंग में रंगा स्वागत, 16वें वित्त आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक ट्रेन के फर्स्ट क्लास एसी कोच के अंदर मुस्कुराते हुए भारतीय सेना के एक बुजुर्ग अनुभवी और उनकी पत्नी, दोनों वीरता पदक पहने हुए हैं, उनके पास एक टीटीई खड़े हैं।

Indian Railway का बड़ा तोहफा: इन लोगों को अब जीवनभर नहीं लेनी होगी ट्रेन टिकट, AC कोच में सफर भी बिल्कुल फ्री

आंध्र प्रदेश बस दुर्घटना: मार्कापुरम में बस और टिपर की टक्कर के बाद जली हुई बस का दृश्य

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराकर धू-धू कर जली निजी बस, 14 यात्री जिंदा जले, इलाके में मातम

भारत में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, पेट्रोलियम मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग।

मिडिल ईस्ट संकट के बीच केंद्र का बड़ा भरोसा: ‘देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, न बढ़ेंगे दाम’

AIIMS Delhi hospital building and medical symbols

13 साल का दर्द और 4745 दिनों का इंतज़ार खत्म: SC से ‘इच्छा मृत्यु’ की इजाजत पाने वाले हरीश राणा का AIIMS में निधन

ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य और मिसाइल हमलों का दृश्य।

​”US-Israel-Iran War : इज़राइल पर ईरान का मिसाइल तांडव, ट्रंप के ‘सीज़फ़ायर’ के बीच तेहरान में मची भारी तबाही!”

कोलंबिया सेना विमान हादसा हरक्यूलिस C-130 मलबा और रेस्क्यू।

कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सेना का हरक्यूलिस C-130 दुर्घटनाग्रस्त, 66 सैनिकों की मौत, कई लापता

Leave a Comment