अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देहरादून में अलर्ट, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा कड़ीभड़काऊ पोस्ट पर एक संस्था पर मुकदमा, शिक्षण संस्थानों के बाहर तैनात हुई पीएसी

On: April 25, 2025 7:22 AM
Follow Us:

देहरादून। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद देहरादून पुलिस सतर्क हो गई है। शहर में पढ़ाई कर रहे कश्मीरी मूल के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जनपद में वर्तमान में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कुल 1201 कश्मीरी छात्र अध्ययनरत हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने स्वयं इन छात्रों से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस से संपर्क करने की अपील की। इसके साथ ही जिन शिक्षण संस्थानों और पीजी में ये छात्र रह रहे हैं, वहां पीएसी की तैनाती की गई है और सुरक्षाबलों को सतर्क कर नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

भड़काऊ पोस्ट पर कड़ी कार्रवाई, 25 पोस्ट हटाईं गईं

इंटरनेट मीडिया पर फैलाई जा रही नफरत भरी और भड़काऊ सामग्री को लेकर भी पुलिस सक्रिय हो गई है। सोशल मीडिया पर देहरादून में रह रहे कश्मीरी छात्रों के खिलाफ की गई भड़काऊ पोस्टों को हटाने की कार्रवाई की गई है। अब तक कुल 25 आपत्तिजनक पोस्टों को हटवाया गया है, जबकि धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एक संस्था के खिलाफ हेट स्पीच की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इंटरनेट मीडिया मॉनिटरिंग सेल लगातार इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है, ताकि सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे और किसी भी तरह की अफवाह या गलत जानकारी से माहौल न बिगड़े।

संस्थानों और पीजी संचालकों को सुरक्षा के निर्देश

बिधोली चौकी में हुई एक गोष्ठी में एसएसपी अजय सिंह ने उन सभी शिक्षण संस्थानों और पीजी संचालकों से मुलाकात की, जहां कश्मीरी छात्र पढ़ाई या निवास करते हैं। उन्हें छात्रों की जानकारी अपडेट रखने और सुरक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया है।

वर्दी की बिक्री पर सख्ती, बिना पहचान पत्र नहीं होगी बिक्री

सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एक और अहम कदम उठाया है। अब बिना वैध पहचान पत्र के कोई भी व्यक्ति बाजार में सुरक्षा एजेंसियों से मिलती-जुलती वर्दी नहीं खरीद सकेगा। पुलिस ने शहर में ऐसी दुकानों की पहचान कर ली है, जहां सेना और अर्धसैनिक बलों की वर्दी बेची जाती है। दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना पहचान के ऐसी सामग्री की बिक्री न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि पहलगाम हमले में आतंकियों ने सेना की वर्दी पहनकर वारदात को अंजाम दिया था। इसे देखते हुए पुलिस किसी भी तरह की चूक नहीं चाहती।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment