अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: पति की मृत्यु के बाद बीमा राशि के लिए भटक रही महिला को मिला इंसाफ, जिलाधिकारी ने काटी बैंक की आरसी

On: June 11, 2025 7:23 AM
Follow Us:

देहरादून: पति के निधन के बाद बीमा राशि के लिए दर-दर भटक रही महिला को आखिरकार न्याय मिला। जिलाधिकारी सविन बंसल की सख्ती के बाद डीसीबी बैंक प्रा. लि. (क्रास रोड शाखा) पर 17 लाख रुपये की रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी की गई है। दरअसल, बैंक मृतक की बीमा पॉलिसी की राशि देने के बजाय महिला पर लोन की किश्तें भरने का दबाव बना रहा था।

चंद्रबनी निवासी शिवानी गुप्ता ने जिलाधिकारी की जनसुनवाई में अपनी फरियाद रखते हुए बताया कि उनके पति रोहित गुप्ता का निधन वर्ष 2024 में हो गया था। उन्होंने डीसीबी बैंक से 15.5 लाख रुपये का ऋण भवन निर्माण के लिए लिया था, जिसकी बीमा पॉलिसी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड से कराई गई थी। बीमा शर्तों के अनुसार, ऋणधारक की मृत्यु के बाद न केवल लोन माफ होता है, बल्कि आश्रित को बीमा राशि भी दी जाती है।

लेकिन इसके विपरीत, बैंक ने बीमा राशि देने से इनकार कर दिया और महिला से ऋण की किश्तें जमा करने का दबाव बनाने लगा। जिलाधिकारी ने पहले ही बैंक को बीमा भुगतान के निर्देश दे दिए थे, लेकिन जब आदेश की अनदेखी की गई, तो उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए बैंक के खिलाफ 17.05 लाख रुपये की आरसी जारी कर दी।

इस राशि को भू-राजस्व की बकाया प्रक्रिया के तहत वसूला जाएगा। अगर बैंक ने 16 जून तक बीमा की राशि का भुगतान नहीं किया, तो प्रशासन संपत्ति कुर्क कर नीलामी की कार्रवाई शुरू करेगा।

डीएम सविन बंसल ने कहा कि आमतौर पर बैंकों को जब वसूली करनी होती है, तो वे तुरंत आरसी जारी कर संपत्ति जब्त करने में देर नहीं लगाते। लेकिन इस बार हालात उलट हो गए—बैंक को ही प्रशासन की सख्ती का सामना करना पड़ा। जिलाधिकारी ने बैंक की आरसी चस्पा कराने के साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेश की अवहेलना पर कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

यह फैसला न केवल पीड़ित महिला के लिए राहत लेकर आया, बल्कि उन सभी लोगों के लिए मिसाल बन गया है जो ऐसी ही स्थिति का सामना कर रहे हैं।

यह भी पढें- Weather Update: उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम? इन जिलों में जारी हुआ यलो अलर्ट, जानें IMD की ताजा भविष्यवाणी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment