अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में निजी स्कूल की मनमानी पर प्रशासन की सख्ती, भारी जुर्माने के साथ झुका स्कूल प्रबंधन

On: June 2, 2025 5:19 AM
Follow Us:

देहरादून के भनियावाला क्षेत्र स्थित द प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल को मनमाने तरीके से फीस बढ़ाना भारी पड़ गया। 100 से अधिक अभिभावकों की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने इस मामले में जांच शुरू की। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि स्कूल की मान्यता मार्च 2025 में ही समाप्त हो चुकी है और इसके नवीनीकरण के लिए कोई आवेदन भी नहीं किया गया था। बिना मान्यता के स्कूल चला रहे प्रबंधन को प्रशासन ने कड़ी चेतावनी देते हुए 5.72 लाख रुपये का जुर्माना ठोका।

प्रशासन की सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बार-बार बुलाने के बावजूद जब स्कूल प्रबंधन पेश नहीं हुआ, तो मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने शिक्षा विभाग की मदद से स्कूल का पूरा ब्योरा खंगालना शुरू कर दिया। स्कूल पर कार्रवाई के संकेत मिलते ही प्रबंधन को अपनी गलती का एहसास हुआ और अंततः उसने चेक के माध्यम से पूरा जुर्माना भर दिया।

इतना ही नहीं, प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया था कि अगर जुर्माना समय पर जमा नहीं किया गया, तो आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) के तहत स्कूल की संपत्ति तक जब्त की जा सकती है। इस चेतावनी ने स्कूल प्रबंधन की हेकड़ी निकाल दी और मजबूरन उन्हें न सिर्फ जुर्माना अदा करना पड़ा, बल्कि प्रशासन को एक लिखित पत्र भी भेजा गया, जिसमें फीस में कटौती का आश्वासन दिया गया।

यह मामला उन सभी अभिभावकों के लिए एक मिसाल बनकर सामने आया है, जो निजी स्कूलों की मनमानी से परेशान रहते हैं। प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई ने दिखा दिया है कि अब शिक्षा के नाम पर अनुशासनहीनता और शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : केदारनाथ धाम में सीएम रेखा गुप्ता की श्रद्धा, परिवार संग किए बाबा के दर्शन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: पिथौरागढ़ हाईवे पर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार; दो लोग जिंदा जले, महिला व बच्चे गंभीर रूप से घायल

​T20 World Cup 2026: उत्तराखंड क्रिकेट में नया इतिहास, श्रेयंका पाटिल की जगह भारतीय टीम में शामिल हुईं बागेश्वर की प्रेमा रावत

​धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, उपनल कर्मियों को मिली बड़ी राहत, दिवंगत खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

देहरादून में तनाव: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में बाप-बेटे गिरफ्तार, आक्रोशित हिंदू संगठनों ने पलटन बाजार कराया बंद

उत्तराखंड में डबल इंजन का दम: दिल्ली-देहरादून के बाद अब सिर्फ 2.5 घंटे में पहुंचे ऋषिकेश! नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को मिली हरी झंडी

बड़ी खबर: उत्तराखंड में वक्त से पहले इसी साल हो सकते हैं विधानसभा चुनाव! जानिए क्या है वो ‘त्रिकोणीय पेच’ जिसने बढ़ाई सियासी हलचल

Leave a Comment