अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दूसरे दिन भी दून पुलिस का एक्शन: 23 और ढोंगी साधु गिरफ्तार, ऑपरेशन ‘कालनेमि’ के तहत लगातार कार्रवाई जारी

On: July 12, 2025 10:02 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के निर्देश पर दून पुलिस ने धार्मिक आस्था की आड़ में ठगी करने वाले फर्जी बाबाओं के खिलाफ “ऑपरेशन कालनेमि” नाम से एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई की गई। शनिवार को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर साधु-संतों के भेष में घूम रहे 23 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 10 आरोपी उत्तराखंड से बाहर के हैं।

एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट कहा कि जनता की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय उन व्यक्तियों की पहचान करें, जो खुद को साधु-संत बताकर विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को बहला-फुसलाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का झांसा देते हैं और फिर उन्हें वशीभूत कर ठगी को अंजाम देते हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में देहरादून, हरिद्वार, बिजनौर, हाथरस, मैनपुरी, दरभंगा, कोलकाता और सिरसा सहित कई स्थानों से आए लोग शामिल हैं। इन सभी ने धार्मिक वेशभूषा पहन रखी थी और वे शहर के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय थे। इनकी गतिविधियाँ आमजन को भ्रमित कर उनसे पैसे ऐंठने की दिशा में पाई गईं।

मुख्यमंत्री की सख्ती और पुलिस की सक्रियता के चलते अब ऐसे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है जो देवभूमि की शांति और श्रद्धा को अपने निजी स्वार्थ के लिए दूषित कर रहे थे। “ऑपरेशन कालनेमि” के अंतर्गत आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : असंगठित व ठेका श्रमिकों को मिले PF सुविधा, भारतीय मजदूर संघ ने उठाई मांग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment