अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में फिल्मी अंदाज़ में युवक का अपहरण, पुलिस ने चार आरोपी दबोचे – दो की तलाश जारी

On: November 17, 2025 6:17 AM
Follow Us:

हरिद्वार में शनिवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां फोन पर बात करते हुए कॉफी शॉप से बाहर निकले एक युवक का फिल्मी अंदाज़ में अपहरण कर लिया गया। बहादराबाद थाना क्षेत्र में क्रिस्टल वर्ल्ड के पास हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

घटना शनिवार शाम करीब 6:33 बजे की है। पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी मिली कि शिवालिक नगर निवासी 25 वर्षीय राजन को कार सवार कुछ युवकों ने जबरन गाड़ी में डालकर अगवा कर लिया है और मौके से फरार हो गए हैं। अलर्ट मिलते ही जिलेभर में नाकेबंदी कर दी गई। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने तुरंत जांच शुरू कर दी।

टीम ने कई स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी निगरानी के माध्यम से सुराग जुटाए। जांच में सामने आया कि अपहरण में पंजाब नंबर की कार का इस्तेमाल किया गया था। राजन के दोस्त फतेह सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों एक कैफे में कॉफी पी रहे थे। इसी दौरान राजन किसी फोन कॉल पर बाहर निकला, तभी एक कार अचानक मौके पर पहुंची और उसमें सवार युवकों ने राजन के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे घसीटते हुए कार में बैठाकर ले जाया गया।

पूरी रात चली तलाश के बाद रविवार को पुलिस ने मंगलौर हाईवे से चार आरोपियों—मंगलौर निवासी अर्पित शर्मा, सिडकुल निवासी नितिन, जोगेंद्र उर्फ जुग्गन और हर्ष उर्फ हनी—को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृत राजन को सुरक्षित बरामद कर लिया है और घटनास्थल पर प्रयुक्त कार भी कब्जे में ले ली गई है।

पुलिस के अनुसार, अपहरण की इस घटना में कुल छह युवक शामिल थे, जिनमें से दो आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह और आरोपियों की मंशा का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी में चार घंटे तक तनाव: गोवंश अवशेष पर भड़की भीड़, CCTV फुटेज ने खोला नया सच

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

Leave a Comment