अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

किर्तिनगर  घर में आग लगने की सूचना पर गांव पहुंचे पुलिस जवान की दर्दनाक मौत, पगडंडी से फिसलकर सिर पत्थर से टकराया

On: December 13, 2025 8:19 AM
Follow Us:

घर में आग लगने की सूचना मिलने पर गांव पहुंचे एक पुलिस जवान की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। पगडंडी से गुजरते समय पैर फिसलने से वह गहरी खाई में सड़क तक जा गिरे, जहां सिर पत्थर से टकराने के कारण उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक पुलिस जवान देहरादून में तैनात थे और उनकी डेढ़ माह की मासूम बेटी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजवाड़ी में यह हृदयविदारक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, देहरादून में तैनात 28 वर्षीय पुलिसकर्मी राजेंद्र सिंह के पैतृक आवास में बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे अचानक आग लग गई थी। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग में घर के भीतर रखा खाद्यान्न, बिस्तर, कपड़े, जेवरात, बर्तन सहित अन्य जरूरी सामान जलकर खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर राजेंद्र सिंह गुरुवार को अपने गांव पहुंचे थे। गुरुवार रात करीब 8 बजे वह पगडंडी के रास्ते अपने चाचा के घर जा रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह लगभग 50 मीटर नीचे सड़क पर जा गिरे। गिरने के दौरान उनका सिर एक बड़े पत्थर से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।
परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए बेस चिकित्सालय श्रीकोट लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
बताया गया कि राजेंद्र सिंह का परिवार वर्तमान में नकरौंदा, देहरादून में रहता है। उनकी शादी हाल ही में हुई थी और उनकी मात्र डेढ़ माह की एक बेटी है। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment