उत्तराखंड के सितारगंज में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, भाभी गंभीर रूप से घायल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड के सितारगंज में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, भाभी गंभीर रूप से घायल

On: May 26, 2025 10:29 AM
Follow Us:

सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) – रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी राणा (35 वर्ष), पत्नी अमिताभ सिंह राणा निवासी बरुआबाग के रूप में हुई है। हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी राणा रविवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी भाभी कुसुम राणा, पत्नी हरीश सिंह के साथ स्कूटी से सितारगंज की ओर जा रही थीं। जैसे ही वे बमनपुरी के पास पहुंचीं, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और घायलों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद लक्ष्मी राणा को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुसुम राणा की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

सूचना मिलने के बाद मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के परिजन अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी अपने पीछे चार साल की बेटी और पति को छोड़ गई हैं। उनके पति अमिताभ सिंह राणा इन दिनों हैदराबाद में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में तैनात हैं। वे अवकाश पर घर आने वाले थे, लेकिन हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत-पाक तनाव के चलते उनका अवकाश रद्द कर दिया गया था।

एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

यह दुखद हादसा ना केवल एक परिवार को गहरे शोक में छोड़ गया, बल्कि क्षेत्रवासियों को भी झकझोर गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हादसे के दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढें- सड़क नहीं स्टंट ज़ोन – वायरल वीडियो बना गिरफ्तारी की वजह

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​YouTuber Anurag Dobhal Arrested: कार में साले का दबाया गला, फिर चौकी में भी किया हंगामा, 4 गिरफ्तार

​Haridwar Ardh Kumbh: गंगनहर में अचानक छोड़ा डबल पानी, डूब गए निर्माणाधीन घाट, मची अफरातफरी

​Dehradun Triple Murder: महज 300 रुपये के विवाद में ट्रिपल मर्डर से दहली राजधानी, बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से गोदकर हत्या

​Kainchi Dham Registration: नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए जल्द शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था, चारधाम की तर्ज पर बनेगा मोबाइल ऐप

​Dehradun Triple Murder Case: रायपुर में घर में घुसकर दंपती और नौकरानी की बेरहमी से हत्या, लूट के इरादे से आए थे बदमाश

​Roorkee Incident: किराए के विवाद में सड़क पर भिड़ीं मकान मालकिन और किराएदार, हाथापाई के दौरान नाले में गिरीं

Leave a Comment