अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चमोली में बड़ा हादसा: कबड्डी प्रतियोगिता से लौट रहीं छात्राओं का वाहन खाई में गिरा, आठ घायल

On: October 9, 2025 3:39 PM
Follow Us:

चमोली जिले में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब गोपेश्वर में आयोजित जिला स्तरीय शरदकालीन कबड्डी प्रतियोगिता से लौट रही छात्राओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह छात्राओं सहित कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन को गंभीर हालत में श्रीनगर रेफर किया गया है। फिलहाल सभी के खतरे से बाहर होने की जानकारी मिली है।

बुधवार को गोपेश्वर में जिला स्तरीय शरदकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद विभिन्न विद्यालयों की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों की ओर लौट रही थीं। पोखरी क्षेत्र से बालक व बालिका वर्ग की कई टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं। देर शाम जीआईसी रडुवा चांदनीखाल की छह छात्राओं, खेल शिक्षक और जीआईसी नैल सांकरी के तीन छात्र व शिक्षक को लेकर वाहन गोपेश्वर से रवाना हुआ।

रात करीब आठ बजे, सलना गांव से लगभग दो किलोमीटर पहले चौलांडी गदेरे के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 45 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोखरी पहुंचाया गया।

सीएचसी के अधीक्षक डॉ. प्रियम गुप्ता ने बताया कि चालक जय लाल, छात्रा आंचल और पूर्वांशी को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें रात में ही हायर सेंटर श्रीनगर रेफर कर दिया गया। वहीं खेल शिक्षक उमेश कुमार, छात्राएं दीपा, आरुषी, अनामिका और दीक्षा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर जांच के लिए सुबह श्रीनगर भेजा गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने बताया कि वे लगातार घायलों की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। श्रीनगर बेस अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सभी घायल छात्राएं और चालक खतरे से बाहर हैं तथा उनका उपचार चल रहा है।

स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है, जबकि क्षेत्र में इस हादसे के बाद शोक और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने सड़कों की खराब स्थिति को हादसे का संभावित कारण बताया है और प्रशासन से जल्द सुधार की मांग की है।

यह भी पढ़ें – हरिद्वार में इंसानियत हुई शर्मसारः पिता और प्रेमी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भपात की दवा देने से बिगड़ी हालत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment