अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड के जसपुर में निर्भया जैसे घिनौने कांड 14 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म, हाथ टूटे और शरीर पर कई वार

On: September 17, 2025 9:23 AM
Follow Us:

जसपुर क्षेत्र के ग्राम अमियावाला में 14 वर्षीय मासूम किशोरी से जुड़ी निर्मम हत्या और दुष्कर्म की खबर ने पूरे क्षेत्र को गमगीन और आक्रोशित कर दिया है। प्रारंभिक आशंका है कि यह वारदात दुष्कर्म मकसद पूरा करने के बाद की गई है। किशोरी का शव उसके घर से लगभग 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला, जहां शरीर पर धारदार हथियार से कई घातक वार किए गए थे। साथ ही उसके हाथ भी टूटे हुए पाए गए। इस दर्दनाक घटना ने ग्रामीणों में भारी रोष पैदा कर दिया है।

संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पोस्टमार्टम काशीपुर में नहीं कराकर हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज में कराने का निर्णय लिया है। यहां पर एक विशेषज्ञ डॉक्टरों की पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसमें पूरे प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी सुनिश्चित की जाएगी। फॉरेंसिक टीम को भी जांच में शामिल किया जाएगा ताकि पूरी जांच वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हर पहलू का निष्पक्षता से खुलासा किया जाएगा।

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने जसपुर-काशीपुर हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान अस्पताल में भी हंगामा हुआ और हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग जोरशोर से की गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस बल बाजपुर से बुलाकर तैनात किया गया। ग्रामीण देर रात तक सड़क पर डटे रहे, और अंततः रात 11 बजे के बाद जाम हटाया जा सका। ग्रामीणों ने विशेष रूप से यह भी मांग की थी कि पोस्टमार्टम पैनल व वीडियोग्राफी के साथ ही संपन्न हो, जिसे प्रशासन ने मंजूर किया।

जेल में बंद पिता को बेटी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति

किशोरी की हत्या और दुष्कर्म की घटना ने परिजनों की भावनाओं को झकझोर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। किशोरी के पिता, जो एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद हैं, बेटी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की विशेष अनुमति दी गई है।
पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशासन से पहल की। उन्होंने तत्काल डीएम, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और जेल अधीक्षक से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई। इस पहल के परिणाम स्वरूप पिता को अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत मिली, जिससे परिवार को थोड़ी सांत्वना मिली है।

यह भी पढें- देहरादून में भारी बारिश के बाद मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थिति का अवलोकन, दिए कड़े निर्देश – राहत और बचाव कार्य पूरी गंभीरता से हों संचालित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment