अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

केदारनाथ रोपवे: 36 मिनट में पूरी होगी आठ घंटे की यात्रा, गौतम अडानी ने साझा की भविष्य की झलक

On: October 17, 2025 6:55 AM
Follow Us:

केदारनाथ धाम की यात्रा अब पहले से कहीं अधिक आसान और सुरक्षित होने जा रही है। अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने सोशल मीडिया पर केदारनाथ रोपवे की भविष्य की झलक साझा की है। उन्होंने बताया कि इस रोपवे के बनने से अब तक 8 से 9 घंटे में पूरी होने वाली यात्रा मात्र 36 मिनट में पूरी हो सकेगी।

अडानी ग्रुप द्वारा सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाया जा रहा है। इस परियोजना को दुनिया के सबसे सुरक्षित और अत्याधुनिक रोपवों में से एक बताया जा रहा है। गौतम अडानी ने कहा कि यह प्रयास “आस्था को सुविधा से जोड़ने” की दिशा में एक बड़ा कदम है।

रोपवे में लगने वाले गोंडोला (ट्रॉली) में एक बार में 35 तीर्थयात्री यात्रा कर सकेंगे। यह भारत का पहला रोपवे होगा जो 3-एस ट्राइकेबल तकनीक पर आधारित होगा। इस तकनीक में तीन केबलों का इस्तेमाल किया जाता है, जो विश्व स्तर पर सबसे स्थिर और सुरक्षित प्रणाली मानी जाती है। इस रोपवे से हर घंटे लगभग 1800 यात्रियों को सोनप्रयाग और केदारनाथ के बीच आवाजाही की सुविधा मिलेगी।

गौतम अडानी ने कहा कि यह रोपवे न केवल यात्रा का समय घटाएगा, बल्कि सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव भी देगा। इसके साथ ही यह स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस परियोजना में पर्यावरण संरक्षण और सतत निर्माण का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

फिलहाल सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक शटल सेवा चलती है, और गौरीकुंड से केदारनाथ तक 19 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा करनी होती है, जिसमें घोड़े-खच्चर और डोली की सुविधा भी उपलब्ध है। रोपवे शुरू होने के बाद श्रद्धालु सीधे सोनप्रयाग से केदारनाथ तक मात्र 36 मिनट में पहुंच सकेंगे, जिससे यह यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान और सुलभ बन जाएगी।

यह भी पढ़ें – सीतापुर में दर्दनाक हादसा: टायर फटने से पलटी एंबुलेंस, उत्तराखंड से वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

Leave a Comment