अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चमोली में कंचनगंगा के ऊपर कुबेर पर्वत से टूटा ग्लेशियर, बदरीनाथ में मची अफरातफरी

On: October 17, 2025 9:04 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के चमोली ज़िले से एक और हिमखंड टूटने की घटना सामने आई है। बदरीनाथ धाम के पास स्थित कंचनगंगा क्षेत्र में कुबेर पर्वत से एक बड़ा ग्लेशियर टूटकर नीचे आ गया। अचानक हुए इस प्राकृतिक घटनाक्रम से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। कई लोग इसे देखकर सहम गए। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, ग्लेशियर के साथ कुछ चट्टानें भी नीचे गिरी हैं। उप-जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने पुष्टि की कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
बता दें कि यह इलाका पहले भी कई बार हिमस्खलन और ग्लेशियर टूटने जैसी घटनाओं का गवाह बन चुका है। इसी साल 28 फरवरी को भी भारत-चीन (तिब्बत) सीमा के पास माणा कैंप क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बीच बड़ा हिमस्खलन हुआ था, जिसमें निर्माण कार्य में लगे 55 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए थे।
साल 2021 में चमोली के रैणी गांव में भी एक भयावह हादसा हुआ था, जब ऋषिगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। उस आपदा में 206 लोगों की जान चली गई थी।
हालिया घटना एक बार फिर उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में ग्लेशियरों की संवेदनशीलता और जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव को उजागर करती है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे सतर्क रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

यह भी पढ़ें – Uttarakhand: बिहार चुनाव में करेंगे प्रचार सीएम पुष्कर सिंह धामी, आज गोरियाकोठी विधानसभा में होगी चुनावी सभा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment