अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में ऑनलाइन हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, चार गिरफ्तार

On: September 30, 2025 8:47 AM
Follow Us:

सोशल मीडिया पर हेलीकॉप्टर कंपनी की फर्जी वेबसाइट देखकर टिकट बुक करना एक यात्री को भारी पड़ गया। ठगों ने 32 लोगों के टिकट देने का झांसा देकर ऑनलाइन भुगतान मंगवाया, लेकिन टिकट देने के बजाय रकम हड़प ली। मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गुजरात के सूरत निवासी सूर्यप्रकाश मिश्रा ने 7 जुलाई को थाना गुप्तकाशी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक हेली कंपनी की साइट पर नंबर देखकर संपर्क किया था। व्हाट्सएप चैटिंग के दौरान 32 टिकट फाइनल किए गए और दिए गए अकाउंट नंबर पर 1,91,812 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। भुगतान के बाद न तो टिकट मिले और न ही कॉल रिसीव हुई।

एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि दो माह की जांच के बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपियों के 18 बैंक खाते और कई मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने ओडिशा के मयूरगंज से तीन युवकों और बिहार के नवादा से ठगी के मास्टरमाइंड को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकर्षण गुप्ता (18) निवासी बिहार, अनंत कुमार सिंह (25), सौभाग्य शेखर महतो (26) और दौलागोबिंदा बाघा निवासी ओडिशा के रूप में हुई है। इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

जांच में पता चला कि मास्टरमाइंड आकर्षण गुप्ता ही था, जिसने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए बातचीत की थी। उसने अनंत कुमार का सिम, खाता और एटीएम इस्तेमाल किया। ठगी की रकम मिलते ही उसने पैसे निकाल लिए और साथियों को मामूली हिस्सा देकर बाकी रकम अपने पास रख ली।

यह भी पढ़ें – Dehradun News: पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, बाजार चौकी पर देर रात हंगामा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment