अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चंपावत : साइबर ठगी के शिकार दो व्यक्तियों को चंपावत पुलिस ने लौटाई धनराशि, इतनी है रकम

On: February 14, 2022 5:57 PM
Follow Us:

चंपावत : साइबर ठगी के शिकार दो व्यक्तियों को चंपावत पुलिस ने लौटाई धनराशि, इतनी है रकम

जनपद चम्पावत में साईबर सैल चम्पावत पुलिस द्वारा  02  व्यक्तियों से हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलो में आवेदको के खातों में  36181/रू0 की धनराशि वापस करायी गयी 

  थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत, सपना बिष्ट पुत्री पदम सिह  विष्णुपुरी कलौनी टनकपुर के खाते से अज्ञात साईबर ठग द्वारा अपने आप को रिस्तेदार बताकर  पैसे देने के नाम पर लिंक  भेजकर 30,000/रू0 की धनराशी की ठगी की गयी थी।

 माह अगस्त 2021 में बनवसा क्षेत्रान्तर्गत निवासरत दिनेश चन्द पुत्र नारायण चन्द  को अज्ञात साईबर ठग द्वारा फेसबुक पर रिस्तेदार के नाम से फर्जी फेसबुक आई0डी0 बनाकर पैसे की मांग कर  10,000/रू0 की धोखाधडी की गयी।

यह भी पढ़े –  Dehradun breaking : देहरादून बना देह व्यापार का हब,आज यहां से बरामद हुई 3 पीड़िताएं

उपरोक्त सूचना पर मनीष खत्री, प्रभारी साईबर सैल चम्पावत के नेतृत्व में साईबर सैल चम्पावत द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनो आवेदकों से लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त कर सम्बन्धित यूपीआई तथा बैक नोडल से सम्पर्क कर आवेदकों के खातों से निकाली गयी 36,181/रू0 की  धनराशि को विधिक कार्यवाही कर आवेदक के खाते में वापस करा दिए गए हैं । शेष धनराशि को वापस कराए जाने की विधिक कार्यवाही जारी है।

सभी से निवेदन है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किये जाने वाले कॉल और मेसेज से सावधान रहें, किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें, अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक, अन्जान QR कोड स्कैन ना करें। जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना, साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-155260, तथा www.cybercrime.gov.in पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment