अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की: चाऊमीन खाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 6 लोग घायल

On: February 11, 2022 2:18 PM
Follow Us:

रुड़की: चाऊमीन खाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 6 लोग घायल

रुड़की: झबरेड़ा स्थित बाल्लुपुर गांव में एक 13 वर्षीय युवक ठेली पर चाऊमीन बेचने का काम करता है, बीती देर शाम गांव के ही एक युवक से उसका चाऊमीन खाने को लेकर विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ा कि एक पक्ष के 6 लोग घायल हो गए. आनन-फानन में सभी घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में दो की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

बता दें, झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बाल्लुपुर गांव निवासी दलबीर के पुत्र मोहित 13 वर्ष चाऊमीन और मोमोज बेचने का कार्य करता है. बीती देर शाम गांव का ही प्रवीण नामक युवक अपने दोस्तों के साथ चाऊमीन खाने के लिए पहुंचा, जहां मोहित ने चाऊमीन खत्म होने की बात कही.

यह भी पढ़े – बड़ी खबर : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी आतंकी को किया गिरफ्तार

मोहित की इस बात से नाराज प्रवीण और उसके साथियों ने मोहित से मारपीट शुरू कर दी, बीच-बचाव करने आए मोहित के दादा, चाचा, चाची, ताई और उनका बेटा और एक और चाची के ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. थोड़ी ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि प्रवीण पक्ष के एक दर्जन लोगों ने मोहित के परिजनों के ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस हमले में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया.

वहीं, मोहित के दादा और चाची को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है, बाकी अन्य लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया. परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

UP: टेलीग्राम पर बच्चियों के अश्लील वीडियो की ऑनलाइन बिक्री, मेरठ के अमित जैन की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस

गंगा तटबंध कटने से मेरठ-पौड़ी हाईवे अवरुद्ध, पानी गांवों की तरफ तेजी से बढ़ा; बिजनौर के आधे इलाके में बाढ़ का खतरा

UK NEWS: RSS के जिला कार्यवाह के बेटे ने चाकू से गला रेतकर दी जान, वीडियो बनाया; खुदकुशी की खुद बताई वजह

भारी बारिश की आशंका, कई राज्यों के लिए IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट – देखें आज का मौसम अपडेट

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का डबल गिफ्ट: 3 दिन मुफ्त यात्रा और साथ में सहयात्री भी फ्री

उत्तराखंड और यूपी के बीच अवशेष परिसंपत्तियों पर जल्द होगी उच्चस्तरीय बैठक, सीएम धामी करेंगे योगी से मुलाकात

Leave a Comment