अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

प्रशांत भूषण बोले पीएम मोदी वोट पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं,पढ़िए पूरी खबर   

On: February 11, 2022 1:40 PM
Follow Us:

तिरुवनंतपुरम : वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण (Prashant Bhusan) इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के खिलाफ बयान देकर एक बार फिर से खबरों में है. तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों के सामने उन्होंने कहा कि पीएम मोदी वोट पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं.
उन्होंने यह तक कहा कि यदि वह पोप के साथ खड़े होंगे, तो वह उनसे भी पवित्र माने जाएंगे. उन्होंने नरेंद्र मोदी को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि बंगाल चुनाव (Bengal elections) के लिए वह टैगोर की तरह दाढ़ी बढ़ा लेंगे और मुसलमानों के वोटों (Muslim votes) के लिए वह अयातुल्ला खुमैनी को भी गले लगा लेंगे.

यह भी पढ़े – फर्रुखाबाद जिला जेल में साथी की मौत से भड़के कैदी, मचाया हंगामा
उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन भाजपा के लिए एक बड़ी मुसीबत बन गया है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव चुनाव पर भी पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विज्ञापनों से लुभाकर और मुख्यधारा की मीडिया को डरा-धमकाकर अपने प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रही है. यही सरकार मीडिया संस्थानों पर छापेमारी करा रही है और उन्हें धमकाया जा रहा है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment