अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

आर्यन खान को आर्थर रोड जेल भेजा गया, जमानत पर सुनवाई जारी

On: February 11, 2022 12:14 PM
Follow Us:

आर्यन खान को आर्थर रोड जेल भेजा गया, जमानत पर सुनवाई जारी

हैदराबाद : क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की अग्रिम जमानत अर्जी पर शुक्रवार को मुंबई की सेशंस कोर्ट में सुनवाई जारी है. आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे कोर्ट में अपनी दलीले पेश कर रहे हैं.

इस बीच आर्यन खान समेत सभी आरोपियों को एनसीबी दफ्तर से आर्थर रोड जेल ले जाया गया है. जेल में शिफ्ट करने से पहले इन सभी आरोपियों को मुंबई के जेजे अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भी ले जाया गया था. वहीं, केस में मुनमुन धमेचा समेत पकड़ी गईं लड़कियों को मुंबई के भायखला जेल में भेजा गया है.

यह भी पढ़े –  हरिद्वार: नवरात्र में कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ी 16 लोगों की तबीयत,पढ़िए पूरी ख़बर। 

आर्थर रोड जेल मुंबई की सबसे बड़ी जेल है. बताया जा रहा है कि आर्थर जेल के नियम और प्रशासन बहुत ही सख्त है. यहां, आर्यन को जेल का खाना और कपड़े भी पहनने पड़ सकते हैं. बाहर से खाने के लिए पहले कोर्ट में आवेदन देना होगा.

बता दें, इससे पहले किला कोर्ट ने बृहस्पतिवार को आर्यन खान समेत सभी सात आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया था.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आर्यन खान समेत सात लोगों को बीती 2 अक्टूबर की रात मुंबई से गोवा जा रहे कोर्डेलिया क्रूज शिप पर चल रही ड्रग्स पार्टी के मामले में पकड़ा था. एनसीबी को मौके से ड्रग्स भी बरामद हुई थी, लेकिन आर्यन खान के पास से कोई ड्रग्स नहीं मिला था.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment