अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Tokyo Olympics में भारत के लिए हॉकी से अच्छी खबर लेकिन इन खेलों में आई निराशा,देखिए अबतक के परिणाम

On: February 11, 2022 6:25 AM
Follow Us:

टोक्यो ओलंपिक  का  पांचवां दिन भारत के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा। हॉकी और बॉक्सिंग को  अगर छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर भारत को निराशा ही  हाथ लगी। हॉकी में जहां भारत ने स्पेन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से  हराया। वहीं बॉक्सिंग ने  69 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा में लवलीना बोरगोहेन के पंच जर्मनी की एपेट्स को नेदिन नहीं झेल पाईं। लवलीना ने इस मुकाबले में जर्मनी की खिलाड़ी ने 3-2 चित करके  अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रहीं। कुल मिलाकर हॉकी और बॉक्सिंग ने पांचवें दिन भारत के लिए मेडल जीतने की उम्मीद बनाए रखी। इसके अलावा भी 10 मीटर पिस्टल और राइफल की मिक्स्ड टीम से भारत को हार मिली। टेबल टेनिस में शरत कमल चीन के मालांग से हार कर बाहर हो गए  है। वहीं बैडमिंटन नें सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ग्रुप ए में पुरुष डबल्स में तीसरे स्थान पर रही है और क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं सके। 

दूसरे दौर में हारी मनु-सौरभ की जोड़ी

पहले दौर में शानदार जीत को दर्ज करने वाली सौरभ चौधरी और मनु भाकर की टीम को क्वालीफायर के दूसरे दौर में हार का सामना  भी करना पड़ा।  तभी दूसरे दौर में मनु भाकर लय में नजर नहीं आईं और उनका स्कोर 186 रहा। इस दौरान सौरभ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 194 अंक अर्जित किए है। लेकिन यह सब क्वालीफाई करने के लिए काफी नहीं था। इस तरह 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा की मिश्रित टीम इवेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई।

 हॉकी में भारत ने स्पेन की 3-0 से पीटा

टोक्यो ओलंपिक में आज भारत ने अपने तीसरे मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्पेन को 3-0 से हरा दिया। पूरे मैच  में भारतीय टीम अलग ही  छाई रही। तेज आक्रमण और मजबूत रक्षा  के आगेे स्पेन की एक न चली। भारत की तरफ से रूपिंदर पाल ने दो गोल मारे जबकि एक गोल सिमरनजीत ने किया। इससे पहले भी  भारत को दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था जबकि अपने पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को पटखनी दी थी। 

टोक्यो ओलंपिक से बाहर शरत कमल

टोक्यो ओलंपिक में भारत को  टेबल टेनिस में तगड़ा झटका लगा । भारतीय खिलाड़ी शरत कमल को तीसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान चीनी खिलाड़ी मा लांग को शरत ने कड़ी चुनौती दी। लेकिन बाद में मा लांग ने अपने अनुभव और जोरदार खेल के जरिए शरत कमल को 7-11, 11-8, 11-13, 4-11, 4-11 से हराने में सफल रहे। इस हार के बाद  ही शरत कमल टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। 

सात्विक-चिराग की जोड़ी बाहर

बैडमिंटन की डबल्स स्पर्धा में भारत को झटका लगा है। यह जोड़ी जीतने  के बावजूद अगले दौर में नहीं पहुंच सकी। भारतीय जोड़ी साईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी 21-17, 21-19 से जीती। उन्होंने ब्रिटेन के बेन लेन और सीन वेंडी की जोड़ी को सीधे सेटों में हराया। लेकिन यह क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए काफी नहीं था। क्योंकि चीनी ताइपे ने इस स्पर्ध को  इंडोनेशिया पर गेम के आधार पर भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। इसी के चलते भारत क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहा।

यह भी पढ़े -बड़ी खबर: उत्तराखंड में 1 अगस्त से खुलेंगे कक्षा 6 ऊपर के सभी शिक्षण संस्थान, कैबिनेट की मंजूरी,पढ़िए पूरी खबर।

 

फिर निशानेबाजों ने किया निराश

टोक्यो ओलंपिक में एक बार फिर भारत  निशानेबाज में  कुछ खास नहीं कर पाए। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में इलावेनिल वालारिवन और दिव्यांश सिंह पंवार की जोड़ी, अंजुम मोदगिल और दीपक कुमार की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। दिव्यांश और इलावेनिल की जोड़ी ने 626.5 का स्कोर किया और वह 12वें स्थान पर रही। वहीं दीपक और अंजुम की जोड़ी ने 623.8 का स्कोर किया साथ ही वे  18वें नंबर पर रही। 

लवलीना ने जगाई पदक की उम्मीद

भारत की मुक्केबाज लवलीना ने टोक्यो ओलंपिक में जोरदार शुरुआत की है। उन्होंने राउंड हॉफ 16 में जर्मनी की बॉक्सर एपेट्ज नेदिन को हराकर जीत के साथ शुरुआत की। लवलीना ने यह मुकाबला 3-2 के अंतर से जीता। अब भारतीय मुक्केबाज लवलीना पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Modi receiving Uzbekistan’s highest state honour from President Shavkat Mirziyoyev

PM Modi को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, 36वें इंटरनेशनल अवॉर्ड के साथ रिश्तों में आया नया मोड़!

Nepal Floods 2026 aftermath as rescue teams search for missing people

Nepal Flood: 724 मौतों के बाद भी नहीं थमा कहर, 2,500 लापता और फिर मंडराया नया खतरा!

Imran Khan Health News - Former Pakistan PM Imran Khan in Adiala Jail Rawalpindi

Pakistan: पूर्व पीएम इमरान की सेहत को लेकर बढ़ी चिंता, कस्टडी में मौत की अटकलों के बीच पार्टी ने उठाई बड़ी मांग

फुटबॉल जगत पर टूटा दुखों का पहाड़: मेसी के मार्गदर्शक और पिता जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की उम्र में निधन

थाईलैंड फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध गोलीबारी; 2 की मौत, 15 घायल, हमलावर ने खुद को भी उड़ाया

Iran-US Conflict: Tensions escalate in the Middle East; global concern deepens following claims of drone attacks on US military bases in Kuwait.

Iran US Conflict: मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमलों के दावे से वैश्विक चिंता गहराई

Leave a Comment