अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सड़क हादसों से दहला रुद्रपुर, दो दुर्घटनाओं में तीन की मौत

On: February 9, 2022 6:27 PM
Follow Us:

सड़क हादसों से दहला रुद्रपुर, दो दुर्घटनाओं में तीन की मौत

रुद्रपुर: दो अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी है. पहला मामला लालपुर चौकी क्षेत्र का है जबकि, दूसरा मामला रुद्रपुर कोतवाली इलाके का है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

पहला मामला देर रात का है. किच्छा पुराना गल्ला मंडी निवासी सोनू रविवार रात को पड़ोस के ही राजू के साथ बाइक से रुद्रपुर की ओर आ रहा था. बताया जा रहा है कि लालपुर के आसपास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पुलिस के साथ ही एनएच की एंबुलेंस भी आ गई. जिसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.

यह भी पढ़े –  उत्तराखंड में भी छठ पर्व की धूम, नहाय खाय के साथ हुई शुरुआत

वहीं, दूसरा मामला काशीपुर हाईवे पर पाम ग्रीन कॉलोनी के निकट का है. यहां एक वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. इस कारण उसकी मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, वृद्ध महिला अपनी बहू और अपने पोते के साथ पाम ग्रीन कॉलोनी के सामने से हाईवे पार कर रही थी. तभी एक अनियंत्रित वाहन ने उसे टक्कर मार दी. वृद्ध महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Three sisters allegedly marrying the same groom at Chamunda Temple in Amroha as the viral wedding video sparks controversy.

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी, वायरल Marriage Video पर मचा बवाल; पुलिस जांच में जुटी

धामी कैबिनेट के मंत्री सुबोध उनियाल फिर विवादों में: पोलिंग बूथ में घुसने का आरोप, यूकेडी और कांग्रेस ने खोला मोर्चा​नरेंद्र नगर पालिका चुनाव में भारी हंगामा

"पिथौरागढ़ के बंगापानी में गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार और बचाव कार्य करती SDRF की टीम।"

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार, दो की मौत, दो गंभीर

उत्तराखंड के पहाड़ों पर काले बादल, बारिश और बिजली कड़कने का दृश्य - मौसम का अलर्ट।

उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिनों तक बारिश और आंधी का ‘येलो अलर्ट’

UP: टेलीग्राम पर बच्चियों के अश्लील वीडियो की ऑनलाइन बिक्री, मेरठ के अमित जैन की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस

गंगा तटबंध कटने से मेरठ-पौड़ी हाईवे अवरुद्ध, पानी गांवों की तरफ तेजी से बढ़ा; बिजनौर के आधे इलाके में बाढ़ का खतरा

Leave a Comment