अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में आग, सेमिनार हॉल जलकर खाक

On: February 9, 2022 5:11 PM
Follow Us:

लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में आग, सेमिनार हॉल जलकर खाक

नई दिल्ली : लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार देर रात अचानक आग लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां पहुंचीं और उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया. यह आग एक सेमिनार रूम में लगी हुई थी, जहां पर कुछ सामान रखा हुआ था. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है.

दमकल निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार, आग की कॉल रात लगभग 12.20 पर दमकल विभाग को मिली थी. इस कॉल में बताया गया कि लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग लग गई है. अस्पताल की कॉल होने के चलते तुरंत मौके पर छह गाड़ियों को रवाना किया गया. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया. आग जिस जगह पर लगी थी, वहां पर चार्जिंग का सामान, बैटरी, मैट्रेस आदि रखा हुआ था. यह एक ग्राउंड फ्लोर पर बना हुआ सेमिनार रूम था. घटना के समय वहां पर कोई भी मौजूद नहीं था. इसलिए कोई इसकी चपेट में नहीं आया.

यह भी पढ़े –  हरिद्वार: बिना ड्राइवर ही बेकाबू होकर दौड़ने लगा ट्रक, कार हुई भिड़ंत

पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस घटना को लेकर FIR दर्ज कर ली गई है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यहां पर आग कैसे लगी. इसके लिए अस्पताल प्रशासन का बयान भी दर्ज किया जा रहा है. इसके साथ ही एक्सपर्ट से भी जांच करवाई जा रही है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment