अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun :महिला कांग्रेस नेता माही जेटली पर कैफे में युवकों द्वारा हमले का मामला, सिर पर लगे गंभीर चोटें, एफआईआर दर्ज

On: February 7, 2026 8:41 AM
Follow Us:

देहरादून: राजधानी देहरादून में महिला कांग्रेस की युवा नेता माही जेटली पर एक कैफे में कुछ युवकों द्वारा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, माही जेटली अपनी जन्मदिन की पार्टी के बाद दोस्तों के साथ चंद्रबनी क्षेत्र स्थित एक कैफे में गई थीं, जहां कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया।

यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, और युवकों ने धारदार हथियारों का इस्तेमाल करते हुए एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक युवक का वार माही के सिर पर भी लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके सिर पर कई टांके आए।

घटना के बाद कैफे में अफरातफरी मच गई, और माही लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। जब परिवार को इसकी सूचना मिली, तो वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। माही को तुरंत दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके सिर पर आठ टांके लगाए।

माही के भाई मदन जोशी ने पटेलनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि आयुष राणा, सूरज राणा और हिमांशु ने माही पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटेलनगर थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment