अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Army Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू, 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवा होंगे पात्र

On: February 2, 2026 5:52 AM
Follow Us:

भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन आर्मी ने अग्निवीर और जूनियर कमीशन ऑफिसर/अन्य रैंकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (Army CEE 2026) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आवेदन की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है।
ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, Army CEE 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Army CEE 2026: 8वीं से 12वीं पास युवा कर सकेंगे आवेदन
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। पदवार योग्यता का विवरण इस प्रकार है—
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
जनरल ड्यूटी पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का मैट्रिक/10वीं परीक्षा न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ड्राइविंग लाइसेंस धारक उम्मीदवारों को ड्राइवर पदों के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
अग्निवीर टेक्निकल
टेक्निकल पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। साथ ही प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल
क्लर्क या स्टोरकीपर टेक्निकल पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का 12वीं/इंटरमीडिएट 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अंग्रेजी, गणित, बुक कीपिंग और अकाउंट्स विषयों में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।
अग्निवीर ट्रेड्समैन
ट्रेड्समैन पदों के लिए अभ्यर्थी का 8वीं या 10वीं पास होना जरूरी है। सभी विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
मिलिट्री पुलिस
मिलिट्री पुलिस पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं परीक्षा 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना आवश्यक है।

Army CEE 2026: आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है।

Indian Army CEE 2026: आवेदन शुल्क
इंडियन आर्मी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकेगा।

Indian Army Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
Army CEE 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती के लिए क्वालिफाई माने जाएंगे। लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट में शामिल होना होगा। फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा।
लिखित परीक्षा, फिजिकल और मेडिकल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसके अनुसार चयन किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी में कुदरत का कहर: 100 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि का ‘रेड अलर्ट’, कई इलाकों में ब्लैकआउट, घरों में रहने की सलाह

फर्रुखाबाद में सनसनीखेज वारदात: फोन पर विवाद के बाद सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली, हालत गंभीर

गुरुग्राम में पहिये थमे: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 500 ड्राइवर-कंडक्टर हड़ताल पर, 100 से अधिक सिटी बसों का चक्का जाम

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण औद्योगिक त्रासदी: धधकती भट्टी से पिघला हुआ लोहा लीक होने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई झुलसे; मची अफरा-तफरी

पश्चिम एशिया में फिर भड़की युद्ध की चिंगारी: युद्धविराम टूटने के बाद ईरान ने इजरायल पर दागीं मिसाइलें, ट्रंप की सख्त चेतावनी

Leave a Comment