अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी: कुपड़ा नाले पर 98 लाख से बनेगा वैली ब्रिज, तीन गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी राहत

On: January 31, 2026 3:53 AM
Follow Us:

उत्तरकाशी जनपद में मानसून के दौरान तबाही मचाने वाले गड्ढूगाड़ कुपड़ा नाले पर अब स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाया गया है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) द्वारा कुपड़ा नाले पर 60 मीटर स्पान का वैली ब्रिज बनाया जाएगा, जिससे बड़कोट तहसील के कुपड़ा, त्रिखली और कुंसाला गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही सुगम हो सकेगी। पुल निर्माण पर करीब 98 लाख रुपये की लागत आएगी।
बीते वर्ष मानसून सीजन के दौरान उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश और आपदाओं ने व्यापक नुकसान पहुंचाया था। गड्ढूगाड़ कुपड़ा नाले में बादल फटने की घटना के बाद भारी मात्रा में पानी और मलबा आया, जिससे स्यानाचट्टी–कुपड़ा सड़क पर बना मोटर पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के एंबेडमेंट के नीचे कटाव हो जाने से वह हवा में झूलने लगा और कई महीनों तक इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप रही।
स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब नाले से आए मलबे ने स्यानाचट्टी क्षेत्र में यमुना नदी के प्रवाह को भी रोक दिया। प्रशासन द्वारा नदी से मलबा हटाकर किनारे जमा किया गया और उसी मलबे के ऊपर अस्थायी सड़क बनाकर तीनों गांवों के लिए वाहनों की आवाजाही बहाल की गई। हालांकि बरसात के मौसम में यह अस्थायी मार्ग भी खतरे का कारण बना हुआ है। आगामी मानसून में नदी का जलस्तर बढ़ने पर इस रास्ते से गुजरना संभव नहीं होगा।
ग्रामीणों की लगातार मांग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पहले 100 मीटर लंबी ट्रॉली लगाई गई, लेकिन उससे भी सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित नहीं हो पाया। अब जिला प्रशासन के निर्देश पर कुपड़ा नाले पर स्थायी वैली ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद पुल निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
लोनिवि बड़कोट के अधिशासी अभियंता तरुण काम्बोज ने बताया कि 60 मीटर स्पान के वैली ब्रिज का निर्माण 98 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। आगामी 15 से 20 दिनों के भीतर पुल निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पुल के बन जाने से कुपड़ा, कुंसाला और त्रिखली गांवों के ग्रामीणों को सुरक्षित और स्थायी आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment