अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

इश्क़ बना जुर्म: बिना शादी सेक्स और शराब पर इंडोनेशिया में तालिबानी सजा …प्रेमी जोड़े को मारे 140 कोड़े

On: January 30, 2026 6:14 AM
Follow Us:

इंडोनेशिया के आचे प्रांत से एक चौंकाने वाली और विवादास्पद घटना सामने आई है। यहां शरिया कानून के तहत एक प्रेमी जोड़े को शादी से पहले यौन संबंध बनाने और शराब पीने के आरोप में सार्वजनिक रूप से 140-140 कोड़े मारे गए। यह सजा पिछले 25 वर्षों में शरिया कानून लागू होने के बाद दी गई सबसे सख्त सजाओं में से एक मानी जा रही है।
गुरुवार को सामने आई इस घटना ने एक बार फिर आचे प्रांत में लागू कठोर इस्लामी कानूनों पर अंतरराष्ट्रीय बहस छेड़ दी है। जानकारी के अनुसार, शरिया पुलिस ने इस प्रेमी जोड़े को दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई, जिसे सार्वजनिक स्थान पर अंजाम दिया गया।
आचे: इंडोनेशिया का एकमात्र शरिया-शासित प्रांत
आचे इंडोनेशिया का इकलौता ऐसा प्रांत है, जहां शरिया कानून पूरी तरह लागू है। यहां अविवाहित पुरुष और महिला के बीच शारीरिक संबंध बनाना गैरकानूनी है। इसके अलावा शराब पीना और रखना भी कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, दोषी पाए गए इस जोड़े को बिना शादी यौन संबंध बनाने के लिए 100-100 कोड़े और शराब सेवन के लिए 40-40 अतिरिक्त कोड़े लगाए गए, जिससे कुल संख्या 140-140 हो गई।
सार्वजनिक रूप से दी गई सजा, महिला हुई बेहोश
न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, सजा के दौरान जोड़े को पीठ पर बांस की पतली छड़ी से मारा गया। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। कोड़ों की मार से महिला रोने लगी और अंततः बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे चिकित्सा सहायता दी गई।
शरिया कानून तोड़ने पर मिलती है कठोर सजा
गौरतलब है कि वर्ष 2001 में इंडोनेशियाई सरकार ने आचे को विशेष स्वायत्त दर्जा दिया था, जिसके बाद वहां शरिया कानून लागू किया गया। तब से अब तक कई मामलों में सार्वजनिक रूप से कोड़े मारने की सजा दी जा चुकी है।
यह प्रेमी जोड़ा उन छह लोगों में शामिल था, जिन्हें हाल ही में इस्लामिक कानूनों के उल्लंघन के लिए दंडित किया गया। इससे पहले पिछले साल भी दो पुरुषों को शरिया कानून तोड़ने के आरोप में 76-76 कोड़े मारे गए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ठाणे में सीमेंट मिक्सर और वैन के बीच भीषण सड़क दुर्घटना का दृश्य।

महाराष्ट्र: ठाणे में भीषण सड़क हादसा, सीमेंट मिक्सर और वैन की सीधी भिड़ंत में 11 लोगों की दर्दनाक मौत; इलाके में मातम

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी और जलती हुई कारें.

नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों ने पुलिस जीप पलटी, कई वाहनों में लगाई आग; छावनी में तब्दील हुआ इलाका

दुर्घटनाग्रस्त कार और दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर लगा बैरियर।

गूगल मैप के भरोसे सफर, और हाईवे पर थम गईं दो सांसें: दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर दर्दनाक हादसा, इंजीनियर समेत दो की मौत

बिष्णुपुर, मणिपुर में एक आवासीय घर में हुए धमाके और आग लगने की जगह पर पुलिस टेप के पीछे खड़ा एक पुलिस अधिकारी।

मणिपुर: बिष्णुपुर में बम हमले में दो मासूमों की मौत, घाटी के 4 जिलों में कर्फ्यू और इंटरनेट बंद; NIA करेगी जांच

एअर इंडिया का विमान रनवे पर और बढ़ते हवाई किराए का ग्राफिक।

एअर इंडिया का बड़ा फैसला: हवाई सफर होगा महंगा, अंतरराष्ट्रीय टिकटों के दाम में ₹26,000 तक की भारी बढ़ोतरी

गोवा के डोना पाउला में सड़क हादसे की शिकार मिनी कूपर कार और पुलिस जांच।

गोवा: रफ़्तार का कहर; बिजनेसमैन के बेटे ने मिनी कूपर से बाइक सवारों को रौंदा, 23 वर्षीय युवती की मौत

Leave a Comment