उत्तराखंड में हरियाणा से आए पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के बीच भारी हंगामा, हालात संभालने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में हरियाणा से आए पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के बीच भारी हंगामा, हालात संभालने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

On: January 29, 2026 10:25 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र में हरियाणा से आए पर्यटकों और स्थानीय युवाओं के बीच उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब वाहन ओवरटेक को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह मामला देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पर्यटक कथित रूप से गलत दिशा में वाहन चला रहे थे। स्थानीय युवाओं द्वारा विरोध किए जाने पर बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में करने का प्रयास करते हुए पर्यटकों को हिरासत में लिया और श्रीनगर चौकी ले गई।
हालांकि, चौकी पहुंचने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग चौकी पर जमा हो गए। इसी दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस हिरासत में मौजूद पर्यटकों पर हमला कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने पर्यटकों को चौकी के अंदर बंद कर सुरक्षा बढ़ाई।
बताया जा रहा है कि मारपीट में घायल स्थानीय युवकों को पुलिस द्वारा मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बाद हिरासत में लिए गए सात पर्यटकों को चौकी से कोतवाली ले जाया जा रहा था। लेकिन कोतवाली परिसर के बाहर पहले से मौजूद स्थानीय लोगों ने एक बार फिर पुलिस अभिरक्षा में लाए जा रहे पर्यटकों पर हमला कर दिया।
स्थिति को बेकाबू होता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद हालात पर काबू पाया जा सका। पुलिस प्रशासन ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में फिलहाल पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

GMOU passenger bus accident near Bhadalikhal in Pauri Garhwal, Uttarakhand, where the bus fell into a gorge

Pauri Bus Accident: पौड़ी के भदालीखाल के पास खाई में गिरी GMOU की बस, 30 यात्रियों की अटकी सांसें; पेड़ से टकराकर रुकी

Gairsain Assembly Session: 24 अक्टूबर को देहरादून में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक, प्रीतम सिंह ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

​President Droupadi Murmu Kedarnath visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर के पहले हफ्ते में केदारनाथ दौरा संभावित, प्रशासन जुटा तैयारियों में

​Daler Mehndi विवाद: मीका सिंह ने मंत्री सुबोध उनियाल को लगाया फोन, कहा- ‘आरोप साबित करें तो गाना छोड़ दूंगा’

​Uttarakhand Madrasa News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं रविवार को होगी साप्ताहिक छुट्टी

​Uttarakhand Police Recruitment: पुलिस स्मृति दिवस पर बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सीएम धामी ने किया 1600 पदों पर भर्ती का ऐलान

Leave a Comment