उत्तराखंड: भाजपा नेता के घर के आंगन तक पहुंचा गुलदार, पालतू कुत्ते पर हमला कर उतारा मौत के घाट - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: भाजपा नेता के घर के आंगन तक पहुंचा गुलदार, पालतू कुत्ते पर हमला कर उतारा मौत के घाट

On: January 22, 2026 6:27 AM
Follow Us:

रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र में जंगल से सटे गांवों में गुलदारों की बढ़ती आवाजाही ग्रामीणों के लिए लगातार चिंता का कारण बनी हुई है। ताजा मामला छोई गांव से सामने आया है, जहां एक गुलदार ने रात के समय भाजपा नेता के घर में घुसकर पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे मार डाला। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

जानकारी के अनुसार, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले छोई गांव में 19 जनवरी की रात गुलदार ने पूर्व ग्राम प्रधान भगवती जोशी और भाजपा कार्यकर्ता हेम जोशी के पालतू कुत्ते को निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि गुलदार दबे पांव घर के आंगन में दाखिल होता है और कुत्ते पर झपट्टा मार देता है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

गुलदार ने कुत्ते की गर्दन दबोचकर उसे मार डाला और बाद में जबड़ों में दबाकर घसीटते हुए अपने साथ ले गया। इस घटना से परिवार और गांव के लोग दहशत में हैं। पीड़ित परिवार ने वन विभाग से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और गुलदार की आवाजाही रोकने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि रामनगर वन क्षेत्र से सटे गांवों में गुलदार अक्सर गन्ने के खेतों, बाग-बगीचों और आबादी वाले इलाकों में घूमते देखे जा रहे हैं। गुलदारों द्वारा पालतू कुत्तों को आसान शिकार बनाया जा रहा है, जिससे लोगों में डर का माहौल है। कई बार घरों के बाहर टहलते गुलदारों की तस्वीरें और वीडियो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी हैं।

यह पहली घटना नहीं है। बीते वर्ष छोई गांव में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवी दत्त दानी के होम स्टे में भी गुलदार को पर्यटकों के कमरे के बाहर टहलते देखा गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के चलते ग्रामीणों ने वन विभाग से ठोस कदम उठाने और आबादी क्षेत्रों में गुलदारों के प्रवेश को रोकने की मांग तेज कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Gold Silver Price Drop Uttarakhand: देहरादून सराफा बाजार में लौटी रौनक, सोने-चांदी के दाम घटने से बढ़ी बिक्री और शादियों की बुकिंग

Uttarakhand Primary Teacher Recruitment update showing preparations to fill vacant government primary school teacher

उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षक भर्ती जल्द, मार्च 2027 तक के रिक्त पदों को भी किया जाएगा शामिल

Uttarakhand Congress leaders during the Nyay Yatra, raising issues including the Ankita Bhandari case, unemployment

Uttarakhand Congress Nyay Yatra: न्याय यात्रा में भाजपा पर बरसे कांग्रेस नेता, अंकिता भंडारी केस से बेरोजगारी तक उठाए सवाल

​Dehradun Summer Valley School Case: 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस जांच शुरू

​Haldwani accident: हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने से दो जेईई छात्रों की मौत

Daler Mehndi Controversy: मुख्यमंत्री ने दोनों गायकों से की बातचीत, आपसी संवाद से मामला सुलझाने की अपील

Leave a Comment