अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सीएम धामी की उत्तराखंड वासियों को बड़ी सौगात, 5.26 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

On: January 9, 2026 8:03 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को एक और विकासपरक सौगात देते हुए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कुल 5.26 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इन योजनाओं के अंतर्गत भवन निर्माण, आंतरिक सड़कों का विकास, सीसी मार्ग निर्माण और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य राज्य के बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करना है।

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत जनपद की लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के गोरखा नगर में अंबेडकर भवन के निर्माण हेतु 2.84 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस परियोजना के लिए प्रथम किस्त के रूप में कुल स्वीकृत धनराशि का 40 प्रतिशत यानी 1.14 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। यह भवन सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विण क्षेत्र में रामेश्वर मंदिर (शिव धाम) से बीतड़ी पुल तक सीसी मार्ग एवं सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए 97.25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस कार्य के लिए पहली किस्त के तौर पर 60 प्रतिशत यानी 58.35 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है, जिससे क्षेत्र में यातायात सुविधा और सुरक्षा दोनों में सुधार होगा।

इसके अलावा अल्मोड़ा जनपद की सल्ट विधानसभा क्षेत्र में तहसील स्यालदे और सल्ट में 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) की स्थापना के लिए 89.09 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रथम किश्त के रूप में 53.45 लाख रुपये जारी किए गए हैं। यह परियोजना देशभक्ति और राष्ट्रीय सम्मान का प्रतीक बनेगी।

वहीं ऊधम सिंह नगर जनपद की बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाजपुर में 700 मीटर लंबाई के आंतरिक सीसी मार्गों के निर्माण के लिए 55.57 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके लिए 33.34 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सरकार की यह पहल प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment