Uttarakhand:हनीमून में स्कूबा डाइविंग की इच्छा बनी विवाद की जड़, पति की मारपीट से फटा पत्नी का कान का पर्दा - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand:हनीमून में स्कूबा डाइविंग की इच्छा बनी विवाद की जड़, पति की मारपीट से फटा पत्नी का कान का पर्दा

On: January 8, 2026 9:37 AM
Follow Us:

हल्द्वानी में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और गंभीर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से उसके साथ अत्याचार शुरू हो गए थे, जिनकी शुरुआत अंडमान-निकोबार में हनीमून के दौरान हुई एक मामूली-सी बात से हुई।

पीड़िता ने महिला समाधान केंद्र हल्द्वानी और कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 13 मार्च 2024 को हनीमून के दौरान उसने स्कूबा डाइविंग और अन्य वाटर गेम्स करने की इच्छा जताई थी। इसी बात पर उसका पति अचानक भड़क गया और गाली-गलौच करते हुए उसके कान पर जोरदार थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि इस हमले से उसका कान का पर्दा फट गया, जिसके बाद उसे गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पीड़िता डहरिया क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बताया कि 3 मार्च 2024 को हुई शादी में उसके मायके वालों ने सामर्थ्य के अनुसार सोने के आभूषण, नकद धनराशि और गृहस्थी का सारा सामान दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष उसे कम दहेज लाने के ताने देता रहा और अतिरिक्त पैसे की मांग की जाती रही।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

महिला का आरोप है कि उसकी सास ने मायके में रखी तीन लाख रुपये की एफडी तुड़वाने का दबाव बनाया। वहीं पति उसके मोबाइल फोन की लगातार जांच करता था और बिना किसी कारण के उस पर शक करता रहता था, यहां तक कि उसके चरित्र पर भी सवाल उठाए गए।

पीड़िता ने बताया कि मार्च 2025 में बेटी के जन्म के बाद भी ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि पिता के निधन के समय उसे न तो अंतिम दर्शन करने की अनुमति दी गई और न ही तेरहवीं में शामिल होने दिया गया, जिससे वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई।

हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Gold Silver Price Drop Uttarakhand: देहरादून सराफा बाजार में लौटी रौनक, सोने-चांदी के दाम घटने से बढ़ी बिक्री और शादियों की बुकिंग

Uttarakhand Primary Teacher Recruitment update showing preparations to fill vacant government primary school teacher

उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षक भर्ती जल्द, मार्च 2027 तक के रिक्त पदों को भी किया जाएगा शामिल

Uttarakhand Congress leaders during the Nyay Yatra, raising issues including the Ankita Bhandari case, unemployment

Uttarakhand Congress Nyay Yatra: न्याय यात्रा में भाजपा पर बरसे कांग्रेस नेता, अंकिता भंडारी केस से बेरोजगारी तक उठाए सवाल

​Dehradun Summer Valley School Case: 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस जांच शुरू

​Haldwani accident: हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने से दो जेईई छात्रों की मौत

Daler Mehndi Controversy: मुख्यमंत्री ने दोनों गायकों से की बातचीत, आपसी संवाद से मामला सुलझाने की अपील

Leave a Comment